Select Date:

आदिल खान दुर्रानी ने पहली बार माना राखी सावंत हैं उनकी पत्नी, बताया क्यों छुपाकर रखी शादी

Updated on 16-01-2023 07:36 PM
आखिरकार सारे तमाशे और ड्रामे के बाद आदिल खान दुर्रानी ने कबूल कर लिया है कि राखी सावंत उनकी पत्नी हैं और दोनों ने शादी की है। राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले यह खुलासा करके सबको चौंका दिया था कि उन्होंने आदिल से 7 महीने पहले शादी कर ली थी। यही नहीं, राखी ने सोशल मीडिया पर आदिल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। कहा जा रहा था कि आदिल से निकाह के बाद राखी ने नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। हालांकि इस पूरे मसले पर आदिल खान दुर्रानी कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। आदिल यह स्वीकारने से बच रहे थे कि राखी सावंत उनकी पत्नी हैं। राखी सावंत को भी आदिल की चुप्पी खाए जा रही थी। लेकिन अब आदिल ने बताया राखी के साथ निकाह कबूल कर लिया है।
Adil Khan Durrani ने Rakhi Sawant के साथ अपनी शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और साथ में एक पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में आदिल ने राखी से शादी और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करने की बात कही है। इस पोस्ट पर राखी सावंत ने भी रिएक्ट किया है और लिखा है, 'थैंक्स जान, बहुत सारा प्यार।'

आदिल का पोस्ट, राखी सावंत से हुई शादी

आदिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'तो फाइनली अब अनाउंसमेंट कर रहा हूं। मैंने कभी भी यह नहीं कहा राखी कि मेरी शादी तुमसे नहीं हुई है। लेकिन मुझे कुछ चीजें संभालनी थीं, इसलिए चुप रहना पड़ा। हैप्पी मैरिड लाइफ राखी (पपुड़ी)।

आदिल की चुप्पी से परेशान थीं राखी, रो-रोकर बेहाल

राखी सावंत ने आदिल के साथ अपनी शादी का कन्फर्मेशन देते हुए कहा था कि उनकी आदिल से शादी हो चुकी है और दोनों एक-साथ हैं। दोनों ने जुलाई 2022 में शादी की थी। लेकिन आदिल ने उनसे इस शादी को छुपाए रखने के लिए कहा था। लेकिन जब राखी सावंत ने अपनी इस शादी के बारे में सबको खुलकर बता दिया, तब भी आदिल चुप रहे, जो राखी को बर्दाश्त नहीं हो रहा था। राखी सावंत और आदिल की इस शादी को कुछ यूजर्स ड्रामा समझ रहे थे। उनका कहना था कि पहली शादी की तरह की राखी ने फिर कोई नया तमाशा किया है। लेकिन राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि राखी और आदिल की शादी पूरी तरह से कानूनी है और यह फर्जी नहीं है।

राखी के सवालों को टाल रहे थे आदिल

वहीं राखी सांवत की मां इस समय ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही हैं और अस्पताल में हैं। राखी सावंत ने रोते हुए पपाराजी से कहा था कि अगर उनकी मां को उनकी शादी और आदिल की चुप्पी के बारे में पता चला तो वह बुरी तरह टूट जाएंगी। राखी ने कहा था कि उनकी मां को अभी मीडिया और टीवी में चल रहीं उनकी शादी की खबरों के बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन जब होश आने पर पता चलेगा तो वह बुरी तरह टूट जाएंगी। राखी ने तब आदिल से सवाल किया था कि जब निकाह किया है तो वह चुप क्यों हैं? और वह क्यों कतरा रहे हैं? तब आदिल ने बताया था कि वह 10 दिन बाद सब सवालों के जवाब देंगे।अब आदिल ने राखी सावंत से शादी की बात तो कबूल कर ली है पर इतने महीने शादी को क्यों छुपाकर रखा यह नहीं बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.