Select Date:

पहली बार कैमरे के सामने आ रहे आदित्य चोपड़ा, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'द रोमांटिक्स'

Updated on 01-02-2023 09:33 PM
आमतया कैमरे की निगाहों से दूरियां बनाकर चलने वाले बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा पहली बार कैमरे के सामने नजर आनेवाले हैं। यश चोपड़ा पर तैयार डॉक्यूमेंट सीरीज 'The Romantics' के लिए यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा ने पहला ऑन कैमरा इंटरव्यू रेकॉर्ड किया है। इस सीरीज में करीब 35 बॉलीवुड एक्टर्स यश चोपड़ा की लेगसी और पिछले 50 साल में इंडियन पॉप कल्चर पर उनके असर को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। 'पठान' मेकर आदित्य चोपड़ा अक्सर कैमरे से दूर रहते हैं। हालांकि उन्होंने 27 साल पहले यानी 1995 में प्रिंट मैगज़ीन को आखिरी बार इंटरव्यू दिया था। इस डॉक्यू सीरीज 'द रोमांटिक्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
14 फरवरी यानी वैलंटाइंस डे पर 'द रोमांटिक्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। चार पार्ट में तैयार इस सीरीज में कई फिल्मी सितारे नजर आएंगे जिनमें रणवीर सिंह, सलमान खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, जूही चावला, माधुरी दीक्षित, भूमि पेडनेकर, अमिताभ बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन जैसे तमाम दिग्गज नजर आएंगे और इसी के साथ पहली बार कैमरे के सामने दिखेंगे यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा।
इस ट्रेलर में जहां फिल्मी सितारे यश चोपड़ा के रोमांटिक और आइकॉनिक लेगसी पर बातें करते दिख रहे हैं और उनकी आइकॉनिक फिल्मों की ढेर सारी झलकियां भी हैं। इस क्लिप में रानी मुखर्जी यश चोपड़ा के बारे में कहती नजर आ रही हैं- वह मेरे टैलेंट पर यकीन करते थे। रणवीर सिंह ने कहा, 'मैंने तुम्हारे पहला ऑडिशन देखकर फैसला लिया कि मैं तुम्हें लॉन्च करना जा रहा, मैंने पूछा- कैसे? किसी ने वो नहीं देखा जो सिर्फ उन्होंने देखा।'

'आदित्य चोपड़ा एक अफवाह हैं, वो एग्जिस्ट नहीं करते'

अभिषेक बच्चन उनके बारे में कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'उन्होंने कहा, सुनो... बस ऐसे करो और मैं गारंटी देता हूं कि तु्म्हारी फिल्म हिट होगी। इस वीडियो में कहा जा रहा है- आदित्य चोपड़ा एक अफवाह हैं, वो एग्जिस्ट नहीं करते। माधुरी उनके बारे में कहा रही हैं- वह बेहद प्राइवेट हैं, उन्हें बाहर निकलना बिल्कुल पसंद नहीं। आयुष्मान कह रहे हैं- वह आज तक कैमरे के सामने नजर ही नहीं आए। रणवीर आदित्य के बारे में कह रहे हैं- उनका आखिरी इंटरव्यू कब हुआ? कुछ 20 साल पहले?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.