Select Date:

आदित्य धर भी हुए रुपाली गांगुली की मां के मुरीद, 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर डांस देख रणवीर भी कायल

Updated on 25-12-2025 01:20 PM
आदित्य धर निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' फिल्म की कहानी, कलाकारों साथ-साथ इसके गानों ने भी खूब तहलका मचा रखा है। इस फिल्म के 'शरारत' गाने पर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की मां और भाई का डांस वीडियो काफी चर्चा में रहा है। अब रुपाली गांगुली की मां के धमाकेदार डांस वीडियो पर खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने रिएक्ट किया है।

फिल्म 'धुरंधर' में जहां अक्षय खन्ना के सॉन्ग FA9LA की जबरदस्त चर्चा है वहीं इसके आइटम सॉन्ग 'शरारत' ने भी कम गदर नहीं काटा है। इस गाने पर आम पब्लिक के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी जमकर रील्स बना रहे हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली की मां और भाई ने इस फिल्म के गाने पर मजेदार डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस की मां बाजी मार ले गई हैं।

रणवीर सिंह और आदित्य धर ने किया कॉमेंट

रुपाली की मां रजनी गांगुली और भाई विजय गांगुली ने 'धुरंधर' के गाने पर अपना ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विजय ने वीडियो शेयर कर लिखा है, 'थोड़ी शरारत मेरी रॉकस्टार के साथ।' इस वीडियो पर फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह ने लिखा, 'हाहाहा...शानदार!' गणेश आचार्या ने कहा है- फुल ऑफ एनर्जी, ईश्वर आशीर्वाद बनाए रखें। वहीं फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर उनके डांस से काफी प्रभावित हैं और लिखा है- बेस्ट बेस्ट बेस्ट...। वहीं कोरियॉग्राफर रहीं फराह खान भी उनके एनर्जेटिक डांस को देखकर हैरान हैं और कह रही हैं, 'क्या ये आउटसाइडर्स कोरियॉग्राफर्स के लिए भी काम करती हैं?'

पलक मुच्छल बोलीं- wow..आंटी तो रॉकस्टार हैं

वहीं रुपाली गांगुली ने भी मां के डांस वीडियो पर कॉमेंट किया है और कहा है, 'मम्मी रॉकस्टार।' पलक मुच्छल ने लिखा है, 'wow..आंटी तो रॉकस्टार हैं!' रुपाली ने एक और कॉमेंट किया है और लिखा है- इस गाने पर बेस्ट डांस रील है ये। फिल्म के इस गाने में नजर आ चुकीं क्रिस्टल डिसूजा ने लिखा है- हाउ कूल।

'धुरंधर' ने की है कितनी कमाई

बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रेकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। फिल्म ने कुल मिलाकर देश भर में 20 दिनों में 607.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 944.00 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.