आदित्य विक्रम बिड़ला... देश के पहले उद्योगपति जिन्होंने विदेश में पहुंचाया कारोबार, जन्मदिन पर जानें खास बातें
Updated on
14-11-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला ग्रुप को कौन नहीं जानता। यह ग्रुप आज देश के बड़े उद्योग घरानों में एक है। इस ग्रुप की शुरुआत भी बहुत खास रही है। इस ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का श्रेय आदित्य विक्रम बिड़ला को जाता है। आदित्य विक्रम बिड़ला इस ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के पिता थे। विक्रम बिड़ला देश के ऐसे शख्स थे जो कारोबार को देश के बाहर लेकर गए।
आदित्य विक्रम बिड़ला का जन्म 14 नवंबर 1943 को एक व्यापारी घराने में हुआ था। उनके पिता बसंत कुमार थे। बसंत कुमार कॉटन, पॉलिस्टर आदि कारोबार से जुड़े हुए थे। ऐसे में कारोबार की बारीकियां सीखने में विक्रम बिड़ला को बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। अक्टूबर 1995 में मात्र 51 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज उनके जन्मदिन पर जानें कि उन्होंने ग्रुप को किस प्रकार नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उनके बिजनस मंत्र क्या थे।
अमेरिका से की इंजीनियरिंग
विक्रम बिड़ला ने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की थी। इसके उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। पढ़ाई के बाद वह 1965 में भारत लौट आए और परिवार के टेक्सटाइल कारोबार से जुड़ गए।
विदेश में फैलाया कारोबार
बिड़ला ग्रुप के कारोबार को विदेश तक फैलाने में विक्रम बिड़ला का बड़ा योगदान माना जाता है। 24 साल की उम्र में उन्होंने ग्रुप का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया था। साल 1969 में उन्होंने इंडो-थाई सिंथेटिक कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। यह इस ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी थी जो विदेश में थी। इसके बाद साल 1973 में इन्होंने स्पन यार्न बनाने के लिए पीटी एलिगेंट टेक्सटाइल की स्थापना की। यह ग्रुप का इंडोनेशिया में पहला वेंचर था।
विक्रम बिड़ला के कारोबार को सिर्फ टेक्सटाइल तक ही सीमित नहीं रखा। उन्होंने ऑइल सेक्टर में भी कदम रखा। साल 1977 में उन्होंने पैन सेंचुरी एडिबल ऑइल को मलेशिया में शुरू किया। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ी सिंगल लोकेशन पाम ऑइल रिफाइनरी बन गई। इसके अलावा इन्होंने कई और बिजनस को विदेशों तक पहुंचाया। उन्होंने देश के बाहर 19 कंपनियों की स्थापना की थी।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…