Select Date:

अडोबे ने AI स्टार्टअप 'रीफ्रेश AI' का अधिग्रहण किया यह बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप

Updated on 23-11-2023 03:50 PM

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी अडोबे ने बेंगलुरु के AI स्टार्टअप 'Rephrase.ai' (रीफ्रेश AI) का अधिग्रहण कर लिया है, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म है। यह जानकारी 'रीफ्रेश AI' के को-फाउंडर शिवम मंगला ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दी।

उन्होंने लिखा, 'एक्साइटिंग न्यूज! रीफ्रेश AI का अधिग्रहण एक क्रिएटिव टेक कंपनी ने किया है, जो हमें जेनरेटिव AI के नए युग में प्रवेश करा रहा है।' अपनी टीम को संबोधित करते हुए शिवम मंगला ने लिखा, 'यह आपकी सफलता है, किसी और की नहीं।' अडोबे ने रीफ्रेश AI का अधिग्रहण किस वैल्यूएशन पर किया है, इसके बारे में दोनों कंपनियों ने कोई जानकारी नहीं दी है।


रीफ्रेश AI के एम्पलाइज को अडोबे में मिलेगी नौकरी
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, रीफ्रेश AI के अधिकांश एम्पलाइज इस डील का हिस्सा हैं, जिसमें उन्हें अडोबे में नौकरी मिलेगी। वहीं, को-फाउंडर मंगला ने X में लिखा, 'जैसे ही हम एक बड़े ऑर्गेनाइजेशन में नया चैप्टर शुरू करते हैं, तो संभावनाएं अनंत हो जाती हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हमारी टीम जेनरेटिव AI की दुनिया के लिए क्या बनाएगी। फ्यूचर क्रिएटिव और ब्राइट है।'

अडोबे को लगातार फ्रेश टैलेंट और हाई क्वालिटी इनोवेशन की तलाश
मनीकंट्रोल से बात करते हुए अडोबे के प्रवक्ता ने कहा कि रीफ्रेश AI के पास इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक दोनों प्रकार के इनोवेशन का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। हम अपने स्टेक होल्डर्स की वैल्यू बढ़ाने के लिए लगातार फ्रेश टैलेंट और हाई क्वालिटी इनोवेशन की तलाश कर रहे हैं।

अडोबे ने इस साल मार्च में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्री में आने की घोषणा की थी। कंपनी ने पिछले महीने अपने सालाना क्रिएटिविटी कॉन्फ्रेंस अडोबे मैक्स में अपनी जेनरेटिव AI-टू-वीडियो कैपेबिलिटी की एक झलक दिखाई थी।

2019 में शुरू हुआ था बेंगलुरु बेस्ड AI स्टार्टअप रीफ्रेश
IIT एलुमनी आश्रय मल्होत्रा, निशीथ लाहोटी और शिवम मंगला ने मिलकर 2019 में रीफ्रेश AI स्टार्टअप को शुरू किया था। बेंगलुरु बेस्ड यह स्टार्टअप टेक्स्ट-टू-वीडियो जेनरेशन फीचर देता है। यह इंफ्लूएंसर और वीडियो मेकर्स को प्रोफेशनल वीडियो क्लिप बनाने में मदद करता है। आज तक इस स्टार्टअप ने 13.9 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.