अक्षय कुमार को सलाह तो कार्तिक आर्यन को बच्चा बोल गए सुनील शेट्टी, हेरा फेरी 3 पर एक्टर की दो टूक
Updated on
15-03-2023 10:31 PM
हाल में ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को साथ में 'हेरा फेरी' के सीक्वल का प्रमोशनल वीडियो शूट करते हुए देखा गया। इसके बाद फैंस एक्साइटिड हो गए कि अक्षय कुमार आखिरकार 'हेरा फेरी' से जुड़ गए। इस फिल्म में संजय दत्त की जुड़ने की खबरें भी आईं। फैंस बेसब्री से इस फ्रेंचाइजी को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अब सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार और 'हेरा फेरी 3' को लेकर ढेर सारी बातें की हैं और बताया है कि कैसे उन्होंने अक्षय कुमार को सलाह दी थी कि उन्हें इस प्रोजेक्ट को टॉप पर प्रायोरिटी देना चाहिए।
हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने उन खबरों पर भी रिएक्ट किया जहां कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। इस पर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने कहा कि- मैंने हमेशा कहा है कि कार्तिक आर्यन को कभी भी अक्षय कुमार के रोल के लिए चुना ही नहीं गया था। कार्तिक (Kartik Aaryan) नए एक्टर की लिस्ट में दमदार हैं मगर वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को रिप्लेस नहीं कर सकते। राजू आखिरकार राजू ही रहेंगे। मुझे नहीं लगता कि ऑडियंस भी ये रिलेप्समेंट को स्वीकार कर पाती।
कार्तिक आर्यन को लेकर सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने ये कहा कि कार्तिक आर्यन को लेकर जिस रोल की अफवाहें उड़ी थी वो नया केरेक्टर जोड़ा जा रहा था। अब उस रोल का क्या हुआ क्या वह निभाएंगे या नहीं इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, अक्की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते थे। प्रोड्यूसर और उनके बीच क्या बात हुई, अक्की को पता है, लेकिन जब भी मैंने पिछले दिनों अक्की से बात की थी, मैंने हमेशा उनसे कहा था कि इस फिल्म को प्राथमिकता देनी चाहिए। वह भी मेरी बात से सहमत हुए थे।
संजय दत्त की एंट्री पर क्या बोले सुनील शेट्टी
संजय दत्त की हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) में एंट्री को लेकर भी सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि फिल्म हंसी का डोज फैंस को भरपूर मिलने वाला है। क्योंकि संजू बाबा की कॉमिक टाइमिंग गजब की रही है। जब जब वह इस जॉनर में नजर आए हैं लोगों का खूब प्यार मिला है। मुझे यकीन है कि वह इसे दूसरे स्तर पर ले जाएंगे। हम सभी की अच्छी दोस्ती है और ये रिश्ता स्क्रीन पर भी फैंस को जरूर देखने को मिलेगा।
अथिया शेट्टी और दामाद के बारे में सुनील शेट्टी
इस खास बातचीत में सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह नए नए ससुर के रोल में आए हैं। वह इस जिम्मेदारी को पाकर काफी खुश हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि बेटी अथिया नहीं चाहती थीं कि ज्यादा कुछ बड़ा कार्यक्रम हो। इसीलिए बेहद करीबियों के बीच इस शादी को संपन्न किया गया जहां करीब 70-80 लोगों ने शादी में शिरकत की थी।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…