Select Date:

अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार, कोहली-राशिद नहीं खेलेंगे

Updated on 11-01-2024 01:01 PM

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के IS बिंद्रा स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6 :30 बजे होगा। इस साल टीम इंडिया का यह पहला टी-20 मुकाबला होगा।

भारत के लिए सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से अहम है। टूर्नामेंट से पहले भारत की यह आखिरी टी-20 सीरीज है। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान के 5 बीच टी-20 हुए
यह पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच बाइलैटरल टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टी-20 फॉर्मेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच 5 मैच हुए हैं। 4 भारत ने जीते, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। ये सभी मुकाबले टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में खेले गए।

यशस्वी टीम के टॉप रन स्कोरर
कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि शुभमन गिल नंबर-3 पर बैटिंग करेंगे। विराट कोहली पर्सनल कारणों से पहला टी-20 नहीं खेलेंगे।

भारत का इस साल यह पहला टी-20 मुकाबला होगा। सूर्यकुमार यादव पिछले साल टीम के टॉप रन स्कोरर रहे, लेकिन वे चोट की वजह से सीरीज नहीं खेल रहे। दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं। वहीं 2023 में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीद सिंह ने लिए, उनके नाम 26 विकेट रहे।

गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान संभालेंगे। टीम के लिए साल 2023 में रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके नाम 288 रन रहे। टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में कैस अहमद पहले नंबर पर हैं, उन्होंने 6 मैच में 11 विकेट लिए।

टीम अपडेट
अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। वे दूसरे और तीसरे टी-20 के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुधवार को भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मोहाली में यह जानकारी दी। द्रविड़ ने कहा- 'विराट निजी कारणों की वजह से पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी पीठ की चोट दोबारा उभर आई है। राशिद ने 2 महीने पहले सर्जरी कराई थी।

पिच रिपोर्ट
मोहाली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पेसर्स को भी मदद मिलने लगती है। PCA स्टेडियम में कुल 6 टी-20 मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 और चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते। मैदान पर हाईएस्ट टीम स्कोर 211 है, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में भारत के खिलाफ बनाया था।

वेदर फॉरकास्ट
मोहाली में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा है। यहां बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन ठंड काफी रहेगी। हवा की रफ्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। रात का टेम्परेचर 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

रोहित बन सकते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा आज सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन सकते हैं। रोहित के 51 टी-20 में 1527 रन हैं। उनसे आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 50 टी-20 में 1570 रन बनाए हैं। यानी रोहित को विराट से आगे निकल कर पहले नंबर पर आने के लिए 44 रन की जरूरत है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा/संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवि बिश्वोई/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

अफगानिस्तान : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत/हजरतुल्लाह जजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, नवीन-उल-हक, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.