Select Date:

अफगानिस्तान के क्रिकेटर नूर-अली-जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया

Updated on 08-03-2024 12:44 PM

अफगानिस्तान के क्रिकेटर नूर अली जादरान ने गुरुवार, 7 मार्च को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जादरान ने आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र (वनऑफ) टेस्ट खेला था, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अपने भतीजे इब्राहिम अली जादरान के साथ ओपनिंग की थी।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट के जरिए नूर अली जादरान के संन्यास की पुष्टि की, जिसमें कहा गया कि अनुभवी क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

वनडे सीरीज से पहले लिया फैसला
गुरुवार को UAE के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे शुरू होने से पहले नूर अली जादरान के संन्यास की घोषणा की गई। नूर अली आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले मैदान से बाहर जाने पर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर मिला।

2 टेस्ट, 51 वनडे और 23 टी-20 खेले
नूर अली जादरान ने अप्रैल 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे मैच में अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उसी सील अफगानिस्तान को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) से वनडे का दर्जा प्राप्त हुआ।

2010 में, नूर अली ने कनाडा के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह अफगानिस्तान की विजेता टीम का हिस्सा थे जिसने क्वालीफायर में आयरलैंड को हराकर 2010 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था।

नूर अली जादरान का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कनाडा के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने वनडे में अपना पहला शतक बनाया और 127 गेंदों पर 114 रन बनाए। 2010 टी-20 वर्ल्डकप में नूर अली जादरान ने 48 गेंदों पर 50 रन बनाए और असगर अफगान के साथ 68 रन की साझेदारी की. हालांकि, उनकी पारी उनकी टीम को भारत के खिलाफ हार से नहीं बचा सकी।

अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में, जादरान ने 51 वनडे, 23 टी20आई और 2 टेस्ट खेले और 11 अर्धशतकों के साथ 1930 रन बनाए।

टेस्ट खेलने वाले सबसे उम्रदराज अफगान खिलाड़ी बने थे
जनवरी 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले जब नूर अली जादरान को अपने भतीजे इब्राहिम से पहली टेस्ट कैप मिली, तो वह टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज अफगानिस्तान खिलाड़ी बन गए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, नूर अली जादरान अफगानिस्तान की फर्स्ट क्लास क्रिकेट टीम मिस ऐनेक नाइट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.