पाकिस्तान से मिली हार के बाद नम हुईं अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की आंखें
Updated on
08-09-2022 06:09 PM
बुधवार रात शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच
एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के
लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम था। बाबर आजम की टीम ने अफगानिस्तान
पर 1 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। आखिरी ओवर में मिली इस
हार के बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों की आंखें मैदान पर ही नम हो गई। कई
युवा खिलाड़ी इस करीबी हार के बाद मैदान पर रोते हुए दिखाई दिए।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 130
रनों का लक्ष्य रखा था, इस छोटे से टोटल को डिफेंड करने के लिए अफगानी
गेंदबाजों ने जमकर मेहनत की, मगर अंतिम ओवर में वह यह मैच हार गए। इस हार
के साथ अफगानिस्तान एशिया कप 2022 से बाहर हो गई है।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…