Select Date:

टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान Vs युगांडा:पहली बार दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने

Updated on 03-06-2024 02:24 PM

ICC टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार सुबह अफगानिस्तान का मुकाबला युगांडा के खिलाफ होगा। मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में सुबह 6 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच होगा।

ग्रुप-C में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को सुपर-8 में पहुंचने का दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान न सिर्फ केवल छोटी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी, बल्कि अपने नेट रन रेट को बनाए रखने के लिए बड़ी जीत भी हासिल करने की कोशिश करेगी।

वहीं, पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही युगांडा उलटफेर करना चाहेगी। टीम अफ्रीका क्वालीफायर के जरिए वर्ल्ड कप में पहुंची, जहां उन्होंने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया। यह फुल टाइम मेंबर के खिलाफ टीम की पहली जीत थी, और इससे उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

दोनों के बीच पहला टी-20 मुकाबला
दोनों टीमों के बीच पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबला होने जा रहा है। हालांकि पिछले 12 महीने में दोनों का टी-20 में ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो अफगानिस्तान ने 17 मैच खेले। इसमें से 7 जीते, 8 हारे, 1 टाई हुआ और एक नो रिजल्ट रहा। वहीं, दूसरी ओर युगांडा ने 37 मैच खेलें, जिसमें से 32 जीते और 5 हारे।

इब्राहिम जादरान टॉम स्कोरर, ओमरजई ने सबसे ज्यादा विकेट लिए
अफगानिस्तान के लिए पिछले 12 महीनों में इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 14 मैचों 374 रन स्कोर किए। वे रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ ओपन करते हैं। वहीं, ऑलराउंडर पेसर अजमतुल्लाह ओमरजई ने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए हैं।

युगांडा के लिए मुकासा-रामजानी ने इम्पैक्ट बनाया
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को युगांडा के खिलाफ सावधान रहना होगा, जिसके पास तीन बाएं हाथ के फिंगरस्पिनर हैं। युगांडा की गेंदबाजी में वैरिएशन है। पिछले 12 महीनों में टीम के लिए जर मुकासा ने सबसे ज्यादा रन बनाए और अल्पेश रामजानी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

वेदर रिपोर्ट- बारिश की 20 फीसदी संभावना
पूरे दिन बारिश हो सकती है। हालांकि, मैच के दौरान, केवल 20% बारिश की संभावना है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पिच रिपोर्ट
वेस्टइंडीज और PNG ने गयाना के प्रोविडेंस में पहले मैच में पिच पर लो स्कोरिंग मैच खेला। पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलेगी।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान
: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, नवीन-उल-हक, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।

युगांडा: रौनक पटेल, रॉबिन्सन ओबुया, अल्पेश रामजानी, रोजर मुकासा, रियाजत अली शाह, ब्रायन मसाबा (कप्तान), फ्रेड अचेलम, दिनेश नकरानी, ​​कॉसमास क्यवुता, जुमा मियागी और बिलाल हसन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.