अफ्रीकी बब्बर शेर दहाड़ेंगे या पाकिस्तान करेगा शिकार, जानें चेन्नई की पिच रिपोर्ट
Updated on
26-10-2023 01:46 PM
चेन्नई: विश्व कप में एक तरह से अब डेथ रेस शुरू हो चुकी है। कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्हें एक हार सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। उनमें से एक है पाकिस्तान। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम का अगला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से है। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज लगातार विध्वंसक बैटिंग कर रहे हैं। नीदरलैंड मैच को छोड़ दिया जाए तो उसने हर टीम को तबाह किया। अब जब पाकिस्तान उसके सामने होगा तो वह हर हाल में बर्बाद होने से बचना चाहेगा।
उसकी जीत या हार में सबसे अहम होगा कि वह चेन्नई की पिच को कितना समझ पाता है। इसी मैदान पर उसकी अफगानिस्तान से भिड़ंत हुई थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद दुनियाभर में उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यह उसकी तीसरी हार है। अब यहां से उसकी मुश्किलें बढ़ती जाएंगी।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह संतुलित पिच है। पिछले 20 मैचों में इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 221 रन है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने 50% मैच जीते हैं, इसलिए यहां टॉस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। टॉस जीतने वाली टीम मैच के दिन मैदान की स्थिति के आधार पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है। यह स्थान तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए समान रूप से उपयुक्त है। पिछले मैच में भी यह देखने को मिला था। अफगानिस्तान के राशिद खान का जादू नहीं चला था, लेकिन नूर ने 3 विकेट झटके थे।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई की मौसम रिपोर्ट तापमान 63% आर्द्रता के साथ 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 4.76 मीटर/सेकंड की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। एक तरह से यह क्रिकेट के लिहाज से शानदार है। यहां देखने वाली बात है कि शाहीन अफरीदी अपने रफ्तार से कमाल करते हैं या फिर रबाडा मैदान मारते हैं। दोनों टीमों के पास अच्छे बैट्समैन हैं। एक ओर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान हैं तो दूसरी ओर डि कॉक और क्लासेन गजब फॉर्म में हैं।
पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, फखर जमां, मोहम्मद नवाज, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, उसामा मीर, आगा सलमान, सऊद शकील, हसन अली, अब्दुल्ला शफीक, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद , हारिस रऊफ, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम और जमान खान।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…