Select Date:

22 दिनों बाद अब थकने लगी है 'केसरी चैप्‍टर 2', सनी देओल की Jaat का बोरिया-बिस्‍तर हो चुका है पैक

Updated on 10-05-2025 02:05 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर जहां एक ओर अजय देवगन की 'रेड 2' सधी हुई चाल में शानदार कमाई कर रही है, वहीं अक्षय कुमार और आर माधवन की 'केसरी चैप्‍टर 2' अब थकने लगी है। बीते पांच दिनों से यह फिल्‍म लाखों में कमाई कर रही है। अब अपने चौथे वीकेंड के बाद इसका सफर आख‍िरी दौर में पहुंच जाएगा, वहीं सनी देओल और रणदीप हुड्डा की 'जाट' का 30 दिनों में बोरिया-बिस्‍तर पैक हो चुका है।

शुक्रवार को भी टिकट ख‍िड़की पर 'रेड 2' का बोलबाला रहा है। रिलीज के 9वें दिन इस फिल्‍म ने देश में 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर ली है। सिनेमाघरों में शुक्रवार को 'रेड 2' के शोज में 11.78% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। जबकि 'केसरी 2' के शोज में यह संख्‍या 10.11% रही है। 'जाट' के गिने-चुने शोज में 5-7% सीटों पर ही दर्शक नजर आए हैं।

'केसरी चैप्‍टर 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 22

Sacnilk के मुताबिक, करण सिंह त्‍यागी के डायरेक्‍शन में बनी 'केसरी चैप्‍टर 2' ने अपने तीसरे शुक्रवार को 60 लाख रुपये का बिजनस किया है। एक दिन पहले इसने गुरुवार को 65 लाख रुपये कमाए थे। 22 दिनों में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 83.95 करोड़ रुपये है। फिल्‍म का बजट 150 करोड़ रुपये है और अब साफ है कि यह फिल्‍म लाइफटाइम 90 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पाएगी।

'केसरी 2' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो यहां भी 'केसरी 2' पिछड़ गई है। विदेशों में अब यह फिल्‍म कमाई नहीं कर रही है। लिहाजा, जो भी कारोबार हो रहा है वो देश में ही है। 22 दिनों अब 'केसरी चैप्‍टर 2' का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 132.00 करोड़ रुपये है। इसमें से विदेशों में 32.10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।

'जाट' मूवी कलेक्‍शन डे 30

दूसरी ओर, सनी देओल और रणदीप हुड्डा की 'जाट' अब अपना बोरिया-बिस्‍तर समेट चुकी है। बीते तीन दिनों से यह फिल्‍म हर दिन सिर्फ 9 लाख रुपये का कारोबार कर रही है। फिल्‍म की रिलीज को एक महीने हो चुके हैं। 30 दिनों में इसने देश में 87.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का वल्‍डर्वाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 117.82 करोड़ रुपये है। 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म भी बॉक्‍स ऑफिस पर औसत कारोबार ही कर पाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.