एनडीआरएफ और लोकल पुलिस की टीम ने 100 साल की एक महिला को उसके परिवार समेत रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि 100 वर्षीय एक महिला अपने परिवार के साथ बाढ़ की वजह से घर में फंसी हुई है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम और बिसरख थाना पुलिस नाव लेकर मंगलवार रात ही उसके घर तक पहुंच गई। वहां तीन लोग बाढ़ की वजह से घर में फंसे हुए थे। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम और पुलिस ने अजब देवी (100), प्रशांत(77) और 35 वर्षीय एक महिला को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए जाने के बाद बुजुर्ग महिला ने पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं था कि वह वहां से निकल पाएंगी।
