Select Date:

शादी के 8 साल बाद महिला के सामने खुला राज, पहले औरत था उसका पति; फिर…

Updated on 17-09-2022 05:17 PM
जरा सोचिए! शादी के आठ साल के बाद अगर किसी को पता लगे कि उसका पति पहले महिला था, तो उसपर क्या बीतेगी? जी हां! मामला गुजरात के वडोदरा का है। यहां एक 40 साल की महिला शादी के आठ साल के बाद यह जानकर हैरान रह गई कि उसका पति पहले महिला था और वह हाल ही में लिंग परिवर्तन वाला ऑपरेशन कराकर पुरुष बना था। वडोदरा के गोत्री थाने में दर्ज एफआईआर में शीतल (बदला हुआ नाम) ने विराज वर्धन (पहले विजयता) पर 'अप्राकृतिक यौन संबंध' बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने एफआईआर में उसके परिवार के सदस्यों का भी नाम लिया है।  शीतल ने पुलिस को बताया कि नौ साल पहले उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए विराज वर्धन से हुई थी। उसके पूर्व पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ रह रही थी।

हनीमून पर बनाए बहाने
शीतल ने बताया कि उसने विराज के साथ 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की और अपने हनीमून के लिए कश्मीर भी गए। खबर के मुताबिक, 'विराज ने शीतल से कई दिनों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह इसे लेकर अलग-अलग बहाने बनाता रहा। जब शीतल ने उस पर दबाव डाला, तो उसने दावा किया कि कुछ साल पहले रूस में उसके साथ हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है।'
महिला के साथ बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध
विराज ने जनवरी 2020 में कहा कि वह मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी के लिए कोलकाता जा रहा है। हालांकि बाद में उसने बताया कि वह पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाने कोलकाता गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। गोत्री पुलिस निरीक्षक एमके गुर्जर ने बताया कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और उसे वडोदरा लाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.