Select Date:

शार्क टैंक-2 में बड़ा बवाल, अनुपम मित्तल से गंदी लड़ाई के बाद नमिता थापर ने बीच में छोड़ा शो!

Updated on 12-01-2023 09:36 PM
जब से बिजनस बेस्ड रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन शुरू हुआ, तब से यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आने वाले एंटरप्रिन्योर्स ऐसे-ऐसे बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं कि जज बने 'शार्क्स' भी उनमें इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन बिजनेस आइडिया के साथ-साथ 'शार्क टैंक इंडिया 2' शार्क्स के बीच झगड़े को लेकर भी चर्चा बटोर रहा है। हाल ही शो में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा कि नमिता थापर और अनुपम मित्तल आपस में भिड़ जाएंगे। मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज किया है।
दरअसल Shark Tank India 2 में एक महिला आई, जो नेस्टरूट्स ब्रांड की मालकिन थी। उसका कहना था कि उसका यह ब्रांड एक लाख घरों का हिस्सा बन चुका है। इस ब्रांड के जरिए एक लाख घरों में किचन, डाइनिंग, इंटीरियर और फर्निशिंग से जुड़ा इंटीरियर किया जा चुका है। महिला ने फिर जो बिजनेस आइडिया दिया उससे शार्क टैंक की जज Vineeta Singh इम्प्रैस हो गईं। लेकिन पीयूष बंसल ने उस महिला से मुनाफे को लेकर सवाल पूछ लिया। शार्क पीयूष ने पूछा कि इस बिजनेस से महिला को कितना फायदा हो रहा है। जवाब में महिला ने कहा कि 16 से 19 पर्सेंट।

विनीता और अनुपम से भिड़े अमन गुप्ता

बिना देर किए ही जैसे ही विनीता ने Anupam Mittal के साथ 4 फीसदी इक्विटी पर 65 लाख रुपये लगाने को तैयार हुईं तो अमन गुप्ता भड़क गए और बोले, 'कभी तो किसी और को ले लिया करो यार।' इससे पहले विनीता सिंह कोई जवाब देतीं, अनुपम मित्तल बीच में बोल पड़े। उन्होंने अमन गुप्ता को जवाब दिया, 'तुम वैल्यू नहीं एड करते हो यार, सिर्फ हीरोगिरी करते हो।' इसी से अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। अनुपम ने पलटवार करते हुए अमन गुप्ता से कहा कि हीरो हमेशा हीरो रहेगा और विलेन हमेशा विलेन ही रहेगा। इतना कहकर वह उस महिला के बिजनस में 5 पर्सेंट इक्विटी पर 65 लाख रुपये इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाते हैं। साथ ही विनीता से कहते हैं कि अब वह तय कर लें कि उन्हें किसके साथ जुड़ना है।

अनुपम से नमिता की लड़ाई, किया वॉक आउट

अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल के बीच लड़ाई बढ़ती जाती है। Peyush Bansal भी इस लड़ाई में कूद पड़ते हैं। इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि नमिता थापर शो छोड़कर चली जाती हैं। दरअसल नमिता थापर, अनुपम मित्तल के ऑफर से सहमत नहीं होतीं। इस पर अनुपम मित्तल कहते हैं, 'तुम क्या सोचती हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता यार।' अनुपम मित्तल की इस बात से नमिता थापर भड़क जाती हैं और वह गुस्से में शो बीच में छोड़कर चली जाती हैं। लेकिन नमिता जाते-जाते अनुपम से बोलकर जाती हैं कि तुम अपना ईगो कंट्रोल में रखो। यह सही नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.