लगातार फ्लॉप होने के बाद बोला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, ठोका तूफानी शतक, गेंदबाजों का भुर्ता बना दिया
Updated on
02-12-2025 01:52 PM
नई दिल्ली: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का ग्रुप स्टेज मुकाबला बिहार और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इस मैच में बिहार के लिए ओपनिंग करने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक ठोक डाला। हालांकि, इससे पहले वैभव का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पूरी तरह से खामोश रहा था। वह तीनों मैचों में सस्ते में आउट हो गए थे।
लेकिन, महाराष्ट्र के खिलाफ सूर्यवंशी ने दमखम दिखाया। सूर्यवंशी अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 61 गेंदों का सामना कर 177.05 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी की पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी के बूते बिहार की टीम 3 विकेट के नुकान पर 20 ओवर में 176 रन बनाने में सफल रही।
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को रिटेन कर लिया था। बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वैभव ने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही 35 बॉल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर अपने नाम का डंका बजा दिया था। वह आईपीएल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उनके नाम आईपीएल की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है।वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में कुल 7 मुकाबले खेले थे और 252 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ऊपर का रहा था। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 42 गेंद में 144 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। 324.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी ने 11 चौके और 15 छक्के अपनी पारी में जड़े थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…