आखिर क्यों वोटिंग के दिन भरभरा जाता है शेयर बाजार? जानिए आगे कैसी रहने वाली है मार्केट की चाल
Updated on
08-05-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: देश में अभी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। चुनाव सात चरणों में होने हैं। मतों की गितनी 4 जून को होगी। अभी तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को पूरा हुआ है। इसके बाद 7 मई को तीसरे चरण का मतदान हुआ। अब 13 मई को चौथा, 20 मई को पांचवा, 25 मई को छठा और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। शेयर बाजार में अभी तक हुए तीनों चरण के मतदान वाले दिन गिरावट देखी गई है। कल यानी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। कल सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले थे। लेकिन इसके बाद अचानक फिसल गए थे। दो घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 600 अंक और निफ्टी 200 अंक तक टूट गया था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त को गंवा दिया और अंत में यह 383.69 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,511.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 636.28 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 140.20 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,302.50 अंक पर बंद हुआ था।
इससे पहले भी गिरा बाजार
शेयर बाजार में इससे पहले भी वोटिंग वाले दिन गिरावट देखी गई है। पहले चरण के मतदान वाले दिन यानी 19 अप्रैल को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान सेंसेक्स सुबह 600 अंकों से ज्यादा गिरकर 72000 के नीचे खुला था। वहीं निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट देखी गई थी। हालांकि दोपहर के बाद बाजार ने पलटी मारी और सेंसेक्स-निफ्टी उछाल के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स उछलकर 73088 के स्तर और निफ्टी 151 अंक चढ़कर 22,147 पर बंद हुआ था। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान वाले दिन भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरा था। वहीं निफ्टी में 117 अंकों की गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स के टॉप 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही थी।
जारी है उतार-चढ़ाव
शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अभी तक मतदान वाले दिन बाजार में गिरावट देखी गई है। कल यानी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के दिन भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। अब आने वाले दिनों में मतदान के चार चरण बाकी हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में अभी अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में मतदान वाले दिन बाजार में कमजोरी देखे जाने की संभावना है। हालांकि बाजार में निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…