रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कारण
इस मिशन को संचालित करन वाली रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे अंतरिक्ष यात्री सितंबर में अगली बार ठोस जमीन पर चलेंगे। रोस्कोसमोस ने अपने टेलीग्राम पेज पर लिखा कि अंतरिक्ष मिशन हमेशा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जानलेवा आपात स्थिति का एक बड़ा जोखिम उठाते हैं। अंतरिक्ष यान या कक्षीय स्टेशन पर माइक्रोमेटोरॉयड प्रभाव पहले भी हुआ है, लेकिन सोयुज एमएस -22 के विपरीत, उनके इतने गंभीर परिणाम कभी नहीं हुए। आईएसएस पर वर्तमान में सात लोग मौजूद हैं।
नासा बोला- हम ऐसी परिस्थिति के लिए पहले से तैयार
नासा के आईएसएस ऑपरेशंस इंटीग्रेशन मैनेजर डायना कोंटेला ने कहा कि फ्रैंक और दिमित्री और सर्गेई के लिए योजना है कि वे घर आने तक कई और महीनों तक आईएसएस पर मौजूद रहें, शायद सितंबर के अंत तक। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी घटना है, जिसके लिए नासा हमेशा से तैयार रहता है। अंतरिक्ष स्टेशन पर ऐसी घटनाओं के लिए पूरी तरह से स्टॉक है, जहां अंतरिक्ष यात्री कई महीनों तक घर नहीं लौट सकते। माना जाता है कि उल्का के आकार के कारण अंतरिक्ष एजेंसी कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती।
