ऑस्ट्रेलिया के हारने पर पाकिस्तानी दिग्गज देख रहा था टॉप 4 के सपने, आकाश चोपड़ा ने क्लास लगा दी
Updated on
17-02-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: सह मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला बीते सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया। इस हार के साथ 2021 टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में पहुंचने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की हार में पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ टॉप 4 के सपने देखने लगे। इसपर उनको भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आड़े हाथ ले लिया।
पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने एक्स पर अपने ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया का जल्दी बाहर निकना टी20 वर्ल्ड कप को कड़वा स्वाद देकर जाएगा। पाकिस्तान के अब टॉप 4 में पहुंचने के अच्छे चांस हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम कल के मैच से कुछ सीखेंगे और पॉजिटिव माइंड सेट और सही टीम कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ेंगे।'उनके इस ट्वीट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कमेंट करते हैं। आकाश कहते हैं, 'पाकिस्तान के सुपर 4 में पहुंचने के चांस से ऑस्ट्रेलिया को क्या करना है? ऑस्ट्रेलिया कभी भी पाकिस्तान के ग्रुप में नहीं होने वाला था। जिम्बाब्वे भारत के ग्रुप में होगा पाकिस्तान नहीं।'
ऑस्ट्रेलिया अगर सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाता है तो जिम्बाब्वे सुपर 8 में भारत के ग्रुप में जाएगा। अगर पाकिस्तान सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करता है तो उनके ग्रुप में श्रीलंका होगा।
भारत से मिली करारी शिकस्त
टीम इंडिया ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी। पाकिस्तान को जलील करते हुए भारत ने 61 रन से मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ अब पाकिस्तान पर भी सुपर 8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान को अगर सुपर 8 में जगह बनानी है तो नामीबिया को हराना होगा।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…