Select Date:

बजरंग पूनिया के बाद गूंगा पहलवान का ऐलान बोले- अभी सीने से नहीं लगाऊंगा पद्मश्री

Updated on 25-12-2023 01:42 PM

भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा डबल्यूएफआई (WFI) की नई बॉडी को सस्पेंड करने को भीम अवॉर्डी, अर्जुन अवॉर्डी व पद्मश्री वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) का चुनाव लड़ने वाली भिवानी अनीता श्योराण अच्छा कदम बताया है।

वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जब तक महिला पहलवानों को पूरा सम्मान नहीं मिलता, तब तक सीने से पद्मश्री नहीं लगाएंगे। दूसरी तरफ अनीता श्योराण ने कहा कि WFI के चुनाव नए सिरे से उच्च स्तरीय कमेटी की निगरानी में निष्पक्षता के साथ कराया जाए।

बता दें कि डबल्यूएफई के चुनाव में संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। वह पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने WFI की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इसके लिए नई बॉडी के नियमों के अनुसार काम न करने का हवाला दिया।

खेल मंत्रालय का फैसला स्वागत योग्य: अनीता श्योराण
राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता एवं भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव लड़ने वाली भिवानी की अनीता श्योराण ने कहा कि भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने का फैसला स्वागत योग्य है। भारतीय कुश्ती संघ में महिला अध्यक्ष होने की मांग उठाई जा रही थी।

इसलिए वे कुश्ती संघ चुनाव में कूदी थीं, लेकिन ये महिला खिलाड़ियों का दुर्भाग्य रहा कि संघ चुनाव में फिर से पुराने लोगों के हाथों में ही नेतृत्व रहा। नए सिरे से भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव उच्च स्तरीय कमेटी की निगरानी में निष्पक्षता के साथ कराया जाए।

आगे बढ़ो बहनों, हम तुम्हारे पीछे खड़े हैं : गूंगा पहलवान
झज्जर के सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया एक्स पर WFI को निलंबित करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि मैं भारत सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं लेकिन पदमश्री सीने पर तभी लगाऊंगा, जब हमारे देश की गौरव बहन साक्षी मलिक और देश की महिला कुश्ती पहलवानों को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने महिला पहलवानों को प्रेरित करते हुए लिखा है कि आगे बढ़ो बहनों, हम तुम्हारे पीछे खड़े हैं। जय हिंद।

WFI सस्पेंड करने पर पहलवानों ने क्या कहा...

बजरंग बोले- न्याय मिलने तक वापस नहीं लूंगा सम्मान
बजरंग पूनिया ने कहा- ''हमें सिर्फ़ भगवान पर भरोसा है। मैंने अपना पद्मश्री सम्मान बहन-बेटियों के लिए वापस किया था, उनके सम्मान के लिए वापस किया था और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक मुझे कोई सम्मान नहीं चाहिए. जय हिंद”।

साक्षी मलिक ने कहा- संन्यास वापसी पर अभी विचार नहीं
साक्षी मलिक ने इस बारे में कहा- ''मुझे अभी स्पष्ट नहीं कि पूरी फेडरेशन सस्पेंड की है या सिर्फ संजय सिंह को निलंबित किया है। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं है। हमारी लड़ाई एक आदमी (बृजभूषण) से है। उसके खिलाफ हम लड़ाई चलती रहेगी। मैंने संन्यास का फैसला ले लिया है। संन्यास वापस लेने के फैसले पर साक्षी ने कहा कि पूरी जानकारी लेने के बाद वह इस पर कुछ कह पाएंगी।

विनेश फोगाट ने साहिर लुधियानवी की यह पंक्तियां लिखी- '' इस बात का सबर है, ऊपर वाले को सब खबर है...।।

गीता फोगाट बोलीं- पहलवानों को इंसाफ की उम्मीद
हरियाणा पुलिस की डीएसपी दंगल गर्ल गीता फोगाट ने कहा कि खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किया। भले ही देर से पर एक उम्मीद की किरण जरूर जागी है कि पहलवानों को इंसाफ मिलेगा !!!!

बॉक्सर विजेंदर बोले- ये काम पहले कर देते
ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा- भाई छोरी की कुश्ती छुड़वा दी, छोरे के पद्म श्री ले लिया अब बोले की फेडरेशन रद्द कर दी, यो काम पहले ही कर देते।

बृजभूषण ने कहा- मैं कुश्ती संघ से संन्यास ले चुका
बृजभूषण ने कहा- 'मैं कुश्ती संघ से संन्यास ले चुका हूं। अब सरकार के फैसले पर जो भी बात करनी होगी, वो नई फेडरेशन करेगी। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं सांसद हूं और अपने काम पर फोकस करूंगा। खिलाड़ियों के हित को देखते हुए मेरा सरकार से अनुरोध है कि नेशनल चैम्पियनशिप पर लगी रोक हटाई जाए ताकि पहलवानों का नुकसान न हो।' बृजभूषण सिंह ने 'दबदबा तो है दबदबा तो रहेगा' के पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर कहा कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.