वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित सेना ने पहली बार रखा भारत की धरती पर कदम, फैंस ने किया जोरदार स्वागत
Updated on
04-07-2024 11:29 AM
नई दिल्ली: 29 जून को भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम बारबाडोस में ही फंस गई। इसकी वजह थी खराब मौसम और तूफान। टीम इंडिया अपने होटल में रही। बारबाडोस में एक-दो दिन के लिए सब बंद हो गया था। फ्लाइट्स भी केंसिल हो गई थी। ऐसे में रोहित सेना वहीं फंस गई। हालांकि बुधवार को टीम इंडिया वहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई और अब वह आखिरकार दिल्ली में लैंड कर गए हैं।दिल्ली में लैंड हुई भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (4 जुलाई) सुबह 6 बजकर 30 मिनट के आसपास दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट एयरपोर्ट पर लैंड हुए। फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेरा हुआ था। हर कोई वर्ल्ड कप विनिंग टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। बता दें कि 11 साल बाद टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। फैंस ने टीम इंडिया का शानदार अंदाज में स्वागत किया। सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर जमकर फैंस की भीड़ दिखी।
आईटीसी मौर्य में ठहरेगी टीम इंडिया
आपको बता दें कि मुंबई रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में रुकेगी। दिल्ली में भारतीय टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके ही घर (आवास) पर मिलेगी। वहीं इसके बाद रोहित सेना मुंबई के लिए रवाना होगी। जहां वह रोड शो करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा।
रोहित शर्मा-विराट कोहली और जडेजा ने लिया संन्याय
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के साथ-साथ रविंद्र जडेजा ने भी टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। तीनों स्टार खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस बात का ऐलान किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…