चहल के बाद अब यह भारतीय सूरमा भी खेलेगा काउंटी क्रिकेट, टीम इंडिया के लिए ठोक चुका है तिहरा शतक
Updated on
09-09-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने इस सीजन में काउंटी चैम्पियनशिप के बचे हुए तीन मैचों में खेलने के लिए इंग्लिश काउंटी टीम नार्थम्पटनशर से करार किया। भारत के लिए छह टेस्ट खेलने वाला यह 31 वर्षीय खिलाड़ी सैम वाइटमैन की जगह लेगा जो ऑस्ट्रेलिया लौट गये हैं।
नायर ने एक बयान में कहा, ‘मैं नार्थम्पटनशर से जुड़ने और काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने के लिए उत्साहित हूं। ’ उन्होंने कहा, ‘आप काउंटी क्रिकेट के बारे में काफी कुछ सुनते हो और मैं जानता हूं कि पृथ्वी शॉ जब टीम के साथ थे, उन्होंने काफी लुत्फ उठाया था इसलिये काउंटी में खेलने का मौका मिलने से उत्साहित हूं। ’
उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि मैं टीम के लिये योगदान दे सकूं। ’ जोधपुर में जन्में करुण नायर शुक्रवार को ब्रिटेन पहुंच गए और रविवार को वारविकशर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वह नार्थम्पटनशर से जुड़ जाएंगे। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिसंबर 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नाबाद 303 रन बनाकर हासिल की थी।
ऐसा रहा है करुण नायर का करियर करुण नायर ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। नायर ने खेले गए 6 टेस्ट में 62.3 की औसत से 376 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 23 की एवरेज से 46 रन बनाए हैं। वहीं नायर आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। करुण ने अब तक आईपीएल में कुल 76 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.7 की औसत से 1496 रन ठोके हैं। उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग में 10 अर्धशतक हैं। करुण आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइ़डर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…