Select Date:

चीन और यूके के बाद अब भारत का नंबर... ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कही यह बात, क्या दिल्ली को भी मिलेगी चिट्ठी?

Updated on 08-07-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ एक समझौता करने के करीब है। उन्होंने यह बात 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद कही। इन देशों में थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और जापान शामिल हैं। ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही कोई नतीजा निकल सकता है।

ट्रंप ने कहा, 'हमने सभी से बात की है। ...यह सब हो गया है। मैंने आपसे कहा था कि हम कुछ समझौते करेंगे, लेकिन ज्यादातर हम एक पत्र भेजने वाले हैं। हम कहने वाले हैं, अगर आप सबसे महान, सबसे सफल देश में भाग लेना चाहते हैं तो संयुक्त राज्य अमेरिका में आपका स्वागत है। मेरा मतलब है कि हम पहले से बेहतर कर रहे हैं... हमारे पास पहले कभी ऐसे नंबर नहीं थे। हमारे पास पहले कभी ऐसा निवेश नहीं था। हमारे पास 90 से ज्यादा... 90 से बहुत ज्यादा हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर को पत्र भेजा जाएगा। यह बिल्कुल वही है जो मैंने कहा था। अब हमने यूनाइटेड किंगडम (यूके) के साथ एक समझौता किया है। हमने चीन के साथ एक समझौता किया है। हम भारत के साथ एक समझौता करने के करीब हैं।'

ट्रंप ने बताया- क्यों भेज रहे चिट्ठी

ट्रंप ने आगे कहा, 'दूसरों से हम मिले और हमें नहीं लगता कि हम कोई समझौता कर पाएंगे। इसलिए हम उन्हें सिर्फ एक पत्र भेजते हैं। हम विभिन्न देशों को पत्र भेज रहे हैं, जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें कितना टैरिफ देना होगा। कुछ शायद थोड़ा समायोजित करेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके पास कोई कारण है या नहीं। हम इसके बारे में अनुचित नहीं होने वाले हैं।'

इसका सीधा मतलब है कि जिन देशों से बात नहीं बनी, उन्हें अमेरिका टैरिफ भरने के लिए कहेगा। अगर कोई देश चाहे तो कुछ बदलाव हो सकते हैं, लेकिन अमेरिका किसी के साथ गलत नहीं करेगा। यानी अगर भारत के साथ अमेरिका की बात नहीं बनती है तो ट्रंप भारत को भी चिट्ठी भेज सकते हैं।

क्या 1 अगस्त से लगेगा टैरिफ?

ट्रंप ने 1 अगस्त की समय सीमा के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं कहूंगा कि यह पक्का है लेकिन 100 प्रतिशत नहीं है। अगर वे फोन करते हैं और कहते हैं कि वे कुछ अलग तरीके से करना चाहेंगे, तो हम इसके लिए खुले रहेंगे।' यानी 1 अगस्त की डेडलाइन थोड़ी आगे बढ़ सकती है। अगर कोई देश बात करना चाहे तो अमेरिका तैयार है।

सबसे पहले इन देशों का नंबर

ट्रंप ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'सोशल ट्रूथ' पर जापान और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे कई अन्य देशों को भी इसी तरह के टैरिफ लेटर भेजे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही व्यापार समझौते नहीं हुए, तो अमेरिका के आयात शुल्क अप्रैल में तय की गई उच्च दरों पर वापस आ जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.