Select Date:

फेसबुक, अमेजन, ट्विटर के बाद अब इस बड़ी कंपनी के कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार

Updated on 23-11-2022 05:30 PM

नई दिल्ली 
 मेटा यानी फेसबुक (Meta), अमेजन (Amazon) और ट्विटर (Twitter) के बाद अब एचपी (HP) भी छंटनी करने जा रही है। पर्सनल कंप्यूटर की घटती मांग से रेवेन्यू घटा तो द हेवलेट-पैकार्ड कंपनी यानी एचपी अगले तीन वर्षों में 6,000 नौकरियों की बलि लेगी। पर्सनल कंप्यूटरों के बाजार में लगातार गिरावट का सामना कर रहे एचपी के राजस्व का अधिकांश हिस्सा पर्सनल पीसी ही है।

इन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को निकाला
बता दें  मेटा  और अमेजन ने लगभग 10,000 कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर ने अपने आधे से अधिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जबकि सिस्को सिस्टम्स इंक ने पिछले हफ्ते नौकरियों और दफ्तरों की संख्या को कम करने की योजना का खुलासा किया है। हार्ड ड्राइव निर्माता सीगेट टेक्नोलॉजी होल्डिंग्स पीएलसी ने लगभग 3,000 नौकरियों को खत्म करने की घोषण की है।

10% तक की कटौती करेगा एचपी
एचपी के सीईओ एनरिक लोरेस के मुताबिक एचपी अगले तीन वर्षों में अपने 61, 000 ग्लोबल कर्मचारियों में से 10% तक की कटौती करेगा। कंपनी के लिए पुनर्गठन लागत कुल एक अरब डॉलर होने की उम्मीद है, उन लागतों का लगभग 60% नए वित्तीय वर्ष 2023 में गिर रहा है। एचपी के बयान के अनुसार, योजना को वित्तीय वर्ष 2025 के अंत तक सालाना 1.4 अरब डॉलर की बचत करनी चाहिए। लॉरेस के अनुसार, कंपनी को "चुनौतीपूर्ण बाजार के माहौल" की उम्मीद है, लेकिन वित्तीय वर्ष के दौरान कंप्यूटर की बिक्री में 10% की कमी की भविष्यवाणी की गई है। तीसरी तिमाही में वैश्विक पीसी शिपमेंट में करीब 20% की गिरावट देखी गई। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.