Select Date:

99 रन पर आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने नहीं की विकेटकीपिंग, किसने संभाली जिम्मेदारी

Updated on 20-10-2024 12:58 PM

नई दिल्ली. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी की. पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में 462 रन बनाया. भारत के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इस पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए. भले ही वो शतक से चूक गए लेकिन टीम को मुश्किल से निकाल दिया. दूसरी पारी में वो विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने यह जिम्मेदारी संभाली.


भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेंगलुरु टेस्ट मुश्किल लेकर आया. बांग्लादेश को आसानी से हारने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरी टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रन पर ढेर हो गई. जवाब में कीवी टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाकर 356 रन की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी ठोकी. 195 बॉल पर 150 रन बनाकर वो आउट हुए उनका साथ ऋषभ पंत ने निभाया लेकिन वो शतक बनाने से 1 रन से चूक गए.


99 रन पर आउट होने के बाद नहीं की विकेटकीपिंग


ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में ऐसी पारी खेली जिसने मैच में टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला. सरफराज खान के साथ उनकी चौथे विकेट के लिए निभाई गई 177 रन की साझेदारी ने मैच पलट दिया. भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बना न्यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्य दिया. 99 रन पर आउट होने से पहले कई बार ऋषभ पंत को शॉट लगाते हुए मुश्किल में देखा गया.


पहली पारी में विकेटकीपिंग करते हुए उनको घुटने में चोट आई थी. बल्लेबाजी के दौरान भी उन्होंने मेडिकल ब्रेक लेकर फिजियो को मैदान पर बुलाया था. इसी वजह से दूसरी पारी में जब चौथे दिन भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी तो ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करने नहीं आए. पांचवें दिन भी यह जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ने ही उठाई.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.