छक्का खाने के बाद भुवनेश्वर ने निकाली दीपक हुड्डा की हवा, शानदार कैच पकड़ भेजा पवेलियन
Updated on
08-04-2023 08:28 PM
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 10वां मुकाबला बीते शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। होम टीम लखनऊ ने यह मैच एकतरफा जीत लिया। राहुल सेना ने ऑरेंज आर्मी को 5 विकेट से हराया। एसआरएच इस मैच में पूरी तरह से फींकी नजर आई। न तो वह बल्लेबाजी में कुछ कमाल कर पाए और न ही उनकी गेंदबाजी में वो धार दिखी। लेकिन इस सब के बीच भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने छक्का खाने के बाद दीपक हुड्डा को शानदार कैच के चलते पवेलियन का रास्ता दिखाया, जोकि अब सुर्खियों में है।
छक्का खाने के बाद भुवनेश्वर ने निकाली दीपक हुड्डा की हवा
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का छठा और पॉवरप्ले का आखिरी सनराइसर्ज हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार डाल रहे थे। भुवी की पहली ही गेंद पर दीपक ने उनके सिर के ऊपर से उन्हें गगनचुंबी छक्का लगा दिया। हुड्डा के इस जबरदस्त शॉट ने सनसनी मचा दी। लेकिन इसके बावजूद भुवनेश्वर ने अपने आप को बैक किया और ओवर की आखिरी गेंद पर हुड्डा का विकेट निकाल लिया।
हुड्डा भुवनेश्वर की गेंद पर आगे बढ़कर सिंगल निकालना चाहते थे। गौरतलब है कि वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और बॉल को थोड़ा हवा में मार बैठे। ऐसे में भुवनेश्वर ने अपनी ओर आती हुई गेंद को एक हाथ से लपक लिया। उनके इस गजब के कैच ने हर किसी का दिल जीत लिया। गेंद थोड़ा आगे की तरफ डिप कर रही थी जिसको पकड़ने के लिए भुवी को डाइव लगानी पड़ी थी। इसके अलावा बात करें मैच की तो हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने महज 122 रन का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम ने यह टारगेट 5 विकेट और 24 गेंद रहते ही हासिल कर लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…