कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू में आज पहली जनसभा करेंगे गुलाम नबी आजाद, कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा
Updated on
04-09-2022 06:12 PM
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने हाल
ही में कांग्रेस से अपना दशकों पुराना नाता तोड़ लिया था। कांग्रेस पार्टी
से नाता तोड़ने के बाद गुलाम नबी आजद आज (रविवार 04 सितंबर) जम्मू में अपनी
पहली रैली करने जा रहे हैं। यह रैली कई मायनो में अहम है, क्योंकि आजाद
अपनी नई पार्टी की घोषणा भी इस रैला में कर सकते हैं।
पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद रविवार सुबह दिल्ली स्थित अपने आवास से जम्मू के
लिए रवाना हो गए, जहां वो सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं, इस रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि
इस जनसभा स्थल पर 20,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। तो
वहीं, इस रैली में आजाद के साथ कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले पूर्व
विधायक, पूर्व सांसद और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों,
नगर निकाय पार्षदों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। जम्मू में आज होने वाली
रैली के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने बातचीत में
बताया कि गुलाम नबी आजाद के रविवार सुबह दिल्ली से पहुंचने पर उनका भव्य
स्वागत किया जाएगा और उनके साथ सैनिक कॉलोनी में जनसभा स्थल तक एक जुलूस भी
निकाला जाएगा। आपको बता दें कि सरूरी उन दो दर्जन से ज्यादा विधायकों में
शामिल हैं, जिन्होंने आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…