Select Date:

28 नवंबर के बाद रोज लग रहा था लोअर सर्किट, यह खबर आई तो शेयर पहुंच गया अपर सर्किट में

Updated on 13-12-2025 01:53 PM
मुंबई: गुजरात में अहमदाबाद हेडक्वार्टर वाली केमिकल ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी है ए-1 लिमिटेड (BSE - 542012)। पहले इसका नाम ए-1 एसिड लिमिटेड था। इसके शेयर बीते 28 नवंबर के बाद से ही हर रोज लोअर सर्किट में बंद हो रहा था। कल यानी शुक्रवार को कंपनी ने शेयर बाजार को एक इंफोर्मेशन शेयर किया। उसके बाद इसका शेयर 177.05 रुपये चढ़ कर अपर सर्किट में पहुंच गया। आइए, जानते हैं कैसे हुआ यह कमाल।

शेयर बाजार को यह दी सूचना

ए-1 लिमिटेड ने शुक्रवार को बीएसई में एक इंफोर्मेशन शेयर किया। इसमें बताया गया था कि कंपनी ने 10,000 टन कॉन्सेंट्रेटेड नाइट्रिक एसिड की सप्लाई के लिए अग्रणी कंपनियों के साथ एक ट्राई पार्टी सप्लाई एग्रीमेंट किया है। यह समझौता एक दीर्घकालिक आपूर्ति व्यवस्था है जिसमें नवंबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान इंडस्ट्रियल यूज वाले 10,000 टन कॉन्सेंट्रेटेड नाइट्रिक एसिड की आपूर्ति शामिल है। इसमें आपसी सहमति से अतिरिक्त मात्रा का भी प्रावधान है। इस ट्राई पार्टी सप्लाई एग्रीमेंट में उर्वरक और रसायन प्रमुख, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) निर्माता के रूप में शामिल है, जबकि सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और समूह की कंपनियां खरीदार और अंतिम उपयोगकर्ता हैं। ए-1 लिमिटेड ने इस पूरे सौदे में डीलर के रूप में कार्य किया है।

लोअर सर्किट से अपर सर्किट की यात्रा एक ही दिन में

इस सप्ताह गुरुवार को ए-1 लिमिटेड का शेयर लोअर सर्किट में फंस कर 1775.30 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार, 12 दिसंबर को यह फिर पांच फीसदी नीचे यानि लोअर सर्किट लिमिट में 1686.55 रुपये पर खुला। लेकिन जब शेयर बाजार में नए एग्रीमेंट की खबर मिली तो इस कंपनी के शेयर का दाम 177.5 रुपये की छलांग लगा कर सीधे 1864.05 रुपये पर चला गया। यही इस दिन का अपर सर्किट था। मतलब कि शेयर के लो लेवल और हाई लेवल के बीच 10 फीसदी का फासला। इससे पहले बीते 28 नवंबर को इसके शेयर में अपर सर्किट लगा था। उसके बाद से शेयर में लगातार लोअर सर्किट ही लग रहा है

क्या कहना है कंपनी का

ए-1 लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हर्षदकुमार पटेल का कहना है कि यह एग्रीमेंट इंडस्ट्रियल केमिकल के सप्लाई चेन में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करता है और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित बड़े कॉर्पोरेट्स के साथ इसके निरंतर जुड़ाव को दर्शाता है। यह समझौता मात्रा की दृश्यता (वॉल्यूम विजिबिलिटी) को बढ़ाता है और विशेष रसायनों के क्षेत्र में एक विश्वसनीय वितरण और विपणन भागीदार के रूप में ए-1 लिमिटेड की भूमिका को सुदृढ़ करता है।

क्या है कंपनी का कारोबार

इंडस्ट्रियल-एसिड ट्रेडिंग, डिस्ट्रिब्यूशन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में कंपनी पांच दशक से काम कर रही है। इन दिनों कपंनी खुद को भविष्य के लिए तैयार मिड-कैप ईएसजी लीडर के रूप में बदल रही है। इसने साल 2028 तक निम्न-उत्सर्जन रासायनिक कार्यों को स्वच्छ गतिशीलता समाधानों के साथ एकीकृत करते हुए एक मल्टी-वर्टिकल ग्रीन इंटरप्राइजेज के रूप में विकसित होने का लक्ष्य तय किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.