नस्लवादी टिप्पणी, महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स के बाद अब गाली-गलौज पर उतरे ओली रॉबिन्सन
Updated on
19-06-2023 08:29 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड ने एशेज श्रृंखला के शुरुआती मैच के तीसरे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 386 रन पर समेटने के बाद 35 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने मैच खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए। जैक क्रॉली सात रन बनाकर आउट हो गए वहीं बेन डकेट भी 19 रन ही जोड़ पाए। ऑली पोप और जो रूट नाबाद हैं। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 311 रन से की लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड (68 रन पर तीन विकेट) और ओली रॉबिन्सन (55 रन पर तीन विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर रुकने नहीं दिया। इस दौरान उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद जो मैदान पर हुआ वह क्रिकेट को शर्मसार करने के लिए काफी था। क्लीन बोल्ड और सेलिब्रेशन वायरल
दरअसल, 141 रन पर खेल रहे उस्मान ख्वाजा को आउट करने के लिए इंग्लैंड टीम ने एक शानदार चाल चली। सामने की तरफ 15-20 की रेंज में तीन फील्डर्स ऑन साइड तो तीन फील्डर्स ऑफ साइड पर प्लेस किए। बेन स्टोक्स की चाल के आगे उस्मान ख्वाजा न सिर्फ फंसे बल्कि क्लीन बोल्ड भी हो गए। ओली रॉबिन्सन का यह मैच में पहला विकेट था, जिसे लेने के बाद वह खुशी से झूम उठे और इसी एक्साइटमेंट में उस्मान ख्वाजा पर भद्दी टिप्पणियां कर डाली। सोशल मीडिय पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। रॉबिन्सन अपने इस अजीबोगरीब सेलिब्रेशन का बचाव भी करते नजर आए।
गालीगलौज का कैसा बचाव रॉबिन्सन ने कहा, 'यह मेरा पहला घरेलू एशेज है और उस समय बड़ा विकेट हासिल करना मेरे लिए खास था। मुझे लगता है कि उस्मान ने अविश्वसनीय पारी खेली। उस समय एक टीम के रूप में हमारे लिए वह विकेट हासिल करना बहुत बड़ा था। ऑस्ट्रेलिया एक समय पांच विकेट पर 338 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर को पार कर जाएगी। इसी स्कोर पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 99 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्के की मदद के साथ 66 रन बनाए और शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा (141) के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की।
आदनत गालीबाज हैं रॉबिन्सन 29 साल के ओली रॉबिन्सन का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2021 में टेस्ट डेब्यू करने से पहले ही वह अपने नस्लीय और सेक्सिस्ट ट्वीट के चलते बदनाम हो चुके थे। रॉबिन्सन के ये ट्वीट अप्रैल 2012 से जून 2013 के बीच के बताए जा रहे हैं, तब उनकी उम्र 18 साल थी। अपने ट्वीट में उन्होंने धर्म विशेष के लोगों को आतंकवादी बता दिया था। इतना ही नहीं एशियाई मूल की महिलाओं के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थीं। इस कुकर्म के लिए क्रिकेट अनुशासन समिति (CDC) ने उन पर आठ मैच का बैन लगाया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…