रवि अश्विन के रिटायरमेंट के बाद पत्नी प्रीति का 'लव लेटर', इमोशनल पोस्ट में दिल खोलकर रख दिया
Updated on
21-12-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। अब अश्विन आईपीएल या घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। अश्विन ने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उनका नाम भारतीय लीजेंड्स की लिस्ट में आता है। वहीं एश अन्ना के संन्यास लेने के बाद उनकी पत्नी प्रीति नारायरण ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी दिल की बात कही है।
अश्विन की वाइफ ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
प्रीति नारायण ने इंस्टाग्राम पर अश्विन की पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पिछले दो दिन मेरे लिए बहुत धुंधले रहे हैं। मैं सोच रही हूं कि क्या कहूं... क्या मैं इसे अपने फेवरेट क्रिकेटर के लिए लिखूं? शायद मैं सिर्फ एक साथी के नजरिए से बात करूं? या शायद एक फैनगर्ल का लव लेटर? मुझे लगता है कि यह सब कुछ थोड़ा-थोड़ा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'जब मैंने अश्विन की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी, तो मुझे छोटे और बड़े पल याद आए। पिछले 13-14 सालों में बहुत सारी यादें हैं। बड़ी जीत, मैन ऑफ द मैच अवार्ड्स, किसी कड़े मैच के बाद हमारे कमरे में शांति, कुछ शामों को खेल के बाद सामान्य से अधिक समय तक चलने वाली शावर की आवाज, जब वह अपनी मन की बात लिखते थे तब पेपर पर पेंसिल की अवाज, जब वह गेम प्लान बना रहे होते थे तब लगातार फुटेज वीडियो स्ट्रीमिंग, हर गेम के लिए निकलने से पहले ध्यान लगाने की शांति, कुछ गाने जो रिलैक्स करते समय बार-बार बजते थे... उन समय को याद किया जब हम खुशी से रोए - चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद, एमसीजी जीत के बाद, सिडनी ड्रॉ के बाद, गाबा जीत के बाद, टी20 में वापसी करने के बाद... वे समय जब हम चुपचाप बैठे रहे और वे समय जब हमारे दिल टूट गए।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…