Select Date:

फ्रांस से राफेल जेट मिलते ही इंडोनेशिया ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका, नहीं खरीदेगा F-15EX लड़ाकू विमान

Updated on 04-02-2026 12:23 PM
जकार्ता: इंडोनेशिया ने अपनी एयरफोर्स के लिए अमेरिकी जेट F-15EX खरीदने का प्लान छोड़ दिया है। इंडोनेशिया के F-15EX ईगल II मल्टीरोल फाइटर आयात करने वाला पहला देश बनने की संभावना थी लेकिन अब उसने प्लान बदल दिया है। यह डील पिछले दो सालों से अटकी थी, जिसके अब खत्म होने की बात सामने आई है। इंडोनेशिया ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब उसे फ्रांस के साथ 2022 में की गई आठ अरब डॉलर की डिफेंस डील के तहत पहले तीन राफेल फाइटर जेट उसे इस जनवरी में मिल गए हैं।

द वॉर जोन के मुताबिक, सिंगापुर एयरशो में पत्रकारों से बात करते हुए बोइंग डिफेंस स्पेस एंड सिक्योरिटी के बिजनेस डेवलपमेंट और स्ट्रेटेजी के वाइस प्रेसिडेंट बर्न्ड पीटर्स ने पुष्टि की है कि इंडोनेशिया के लिए F-15EX पर कंपनी में अब कोई एक्टिव कैंपेन नहीं है। हालांकि बोइंग ने इस डील से जुड़े सवालों पर ज्यादा चीजें साफ नहीं की हैं।

2022 में शुरू हुई थी बातचीत

फरवरी 2022 में अमेरिकी विदेश विभाग ने इंडोनेशिया को F-15EX के एक वेरिएंट F-15ID की विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी दी थी। इसके बाद अगस्त 2023 में इस पर बड़ा फैसला हुआ, जब जकार्ता ने औपचारिक रूप से बोइंग से 24 जेट खरीदने का वादा किया।बोइंग ने 2023 में इंडोनेशियाई वर्जन का नाम बदलकर F-15IND कर दिया गया था। इसी दौरान जेट खरीद के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन हो गए। ऐसे में माना जा रहा था कि ये डील तकरीबन फाइनल है और इंडोनेशिया को ये जेल जल्दी ही मिल जाएंगे।

दो साल तक ठंडे बस्ते में डील

अगस्त 2023 में दोनों पक्षों की ओर से दिखाई गई गर्मजोशी जल्दी ही खत्म हो गई। इस डील को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। दो साल तक इस डील पर लगातार हीलाहवाली चलती रही और कई चीजें साफ नहीं हो सकीं। अब सामने आया है कि इंडोनेशिया ने इस जेट को खरीदने से कदम पीछे खींच लिए हैं।
इंडोनेशिया के ये विमान नहीं खरीदने की बात सामने आई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इंडोनेशियाई सरकार F-15 के बजाय अमेरिकी कंपनी बोइंग से कोई दूसरा फाइटर टाइप खरीदेगी या पुरानी डील पर कैसे चीजों का निपटारा किया जाएगा। सरकार से इस पर स्पष्टीकरण नहीं मिला है।

फ्रांस ने अमेरिका से मारी बाजी

अमेरिकी विदेश विभाग की F-15 देने की मंजूरी और इंडोनेशिया की फ्रांस के डसॉल्ट राफेल के 42 विमान खरीदने की डील एक ही समय हुई थी। इंडोनेशिया को शुरुआती राफेल की डिलीवरी जनवरी में हो चुकी है। दूसरी ओर अमेरिकी F-15 डील से जुड़ी शर्तें ही अब तक साफ नहीं हो सकीं हैं।

इंडोनेशिया ने अमेरिका को संदेश दिया है कि वह F-15 के बिना अपनी वायु सेना को आधुनिक बना सकती है। राफेल के अलावा इंडोनेशियाई वायु सेना के पास अमेरिकी और रूसी फाइटर विमान हैं। हालांकि अमेरिकी रक्षा निर्यात के लिहाज से यह डील कैंसिल होना निश्चित ही निराशाजनक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.