संन्यास के बाद अंबाती रायडू ने थामा इस टीम का हाथ, इसी महीने खेलते आएंगे नजर
Updated on
12-08-2023 01:31 PM
नई दिल्ली: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2023 सीजन से पहले सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम में शामिल होंगे। लीग की शुरुआत 16 अगस्त से होगी और यह 24 सितंबर तक खेला जाएगा। अंबाती रायडू को आगामी सीपीएल सीजन के लिए मार्की खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया गया है। इस साल मई में अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद रायडू ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
रायुडू के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, 'मैं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स में शामिल होने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं आगामी सीपीएल 2023 में टीम के लिए योगदान देने को उत्सुक हूं।' आईपीएल के बाद उन्हें टेक्सास सुपर किंग्स द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में, मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) प्रतियोगिता के लिए अनुबंधित किया गया। लेकिन लीग शुरू होने से कुछ दिन पहले, रायडू ने प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया क्योंकि बीसीसीआई ने सेवानिवृत्त भारतीय खिलाड़ियों के लिए विदेशी फ्रेंचाइजी टी-20 लीग में भाग लेने से पहले एक साल की कूलिंग-अवधि शुरू करने के बारे में सोचा था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई ने अभी तक कूलिंग-अवधि के प्रस्ताव पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि क्या यह 2023 सीपीएल में रायडू की भागीदारी को प्रभावित करेगा। अगर रायडू को मंजूरी मिल जाती है, तो वह लेग स्पिनर प्रवीण तांबे के बाद पुरुष सीपीएल में खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। तांबे ने 2020 सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेला था। पैट्रियट्स अपने 2023 सीपीएल अभियान की शुरुआत 19 अगस्त को सेंट लूसिया में टीकेआर के खिलाफ करेंगे। सीपीएल 2023 में भारत की अनकैप्ड ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल भी गयाना अमेजन वारियर्स द्वारा अनुबंधित होने के बाद टूर्नामेंट के महिला संस्करण में भाग लेने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…