शतक लगाने के बाद विराट कोहली को आई पत्नी अनुष्का की याद, बीच मैदान से कर दिया वीडियो कॉल
Updated on
19-05-2023 10:15 PM
हैदराबाद: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच इस वक्त चरम पर है। जैसे-जैसे प्लेऑफ नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे सीजन और भी ज्यादा रोचक होता जा रहा है। बीते गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गजब का मुकाबला खेला गया। होम टीम सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए इस मैच में रनों का अंबार देखने को मिला।
जहां रन की बात हो और वहां रन मशीन विराट कोहली का नाम नहीं लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में विराट शतक जड़ा और बैंगलोर को 8 विकेट से जिताकर प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा। वहीं विराट मैच के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से भी वीडियो कॉल करते नजर आए, जिसकी एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
शतक जड़ने के बाद विराट ने किया अनुष्का को वीडियो कॉल भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला हैदराबाद के खिलाफ जमकर बोला। उनके शतक ने महफिल लूट ली। लेकिन शतक जड़ने और मैच खत्म होने के बाद विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल करते नजर आए, जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। विराट ने मैदान से ही अनुष्का को वीडियो कॉल कर दिया था। दोनों ही कॉल पर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि अनुष्का ने विराट के शतक जड़ने पर अपने इंस्टाग्राम पर उनकी स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें वह कोहली को 'पटाखा' कहते हुए नजर आ रहीं थी।
विराट कोहली ने आईपीएल में लगाई छठी सेंचुरी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मई को विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर की छठी सेंचुरी लगाई है। उन्होंने 63 गेंद में 100 रन की जबरदस्त पारी खेली। कोहली ने 158.73 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। कोहली के लिए यह आईपीएल सीजन किसी सुनहरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। वह इस समय पूरी लय में नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…