SEBI की जांच के बाद अब क्वांट म्यूचुअल फंड के NAV पर असर, निवेशक यूं हो रहे हैं परेशान
Updated on
26-06-2024 02:25 PM
मुंबई: क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) में कथित फ्रंट रनिंग के मामले में पूंजी बाजार के नियामक SEBI की जांच हो रही है। इस जांच ने लाखों निवेशकों के मन में डर पैदा कर दिया है। निवेशकों के मन में पैनिक सेलिंग का माहौल बन रहा है। इस फंड में निवेशक अब जरा भी इंतजार के मूड में नहीं दिख रहे हैं। वे अपने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स से जल्द से जल्द रिडीम का अनुरोध कर रहे हैं। इससे फंड के नेट एसेट वैल्यू या एनएवी पर असर पड़ा है।
एनएवी में कितनी गिरावट आई
सोमवार को सेबी की कार्रवाई के बाद फंड की NAV (नेट एसेट वैल्यू) में भी गिरावट देखने को मिली। क्वांट PSU फंड में 1.09% तक की कमी देखी गई। इस बीच, स्मॉल- कैप और मिड कैप फंड की NAV में क्रमशः 0.66% और 0.94% की कमी देखी गई। क्वांट एक्टिव फंड के NAV में सोमवार को 0.69% की गिरावट आई।
क्या है एसेट साइज
मई 2024 के अंत तक फंड हाउस की दो योजनाओं की एसेट साइज का आकार 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है 80 लाख से अधिक फोलियो और 93,000 करोड़ रुपये से अधिक AUM वाले इस फंड में ज्यादातर रिटेल निवेशक हैं।
रिडम्प्शन दबाव देखने को मिल सकता है
]क्रेडेंस फैमिली ऑफिस के कीर्तन शाह ने कहा कि क्वांट के पास मौजूद मोडियम और स्मॉल शेवरों में बिकवाली हो सकती है। यदि सेबी फ्रंट रनिंग की पुष्टि करता है, तो पैसे की निकासी होने की आशंका है। इससे निकट अवधि में फंड हाउस का प्रदर्शन खराब हो सकता है। हां, स्टॉक चुनने की उनकी प्रक्रिया अच्छी तरह से काम कर रही है, तो यह रिस्क को कम करती है। Tradejini के सीओओ त्रिवेश डी का कहना है कि फंड को लिक्विडिटी की चिंता करने की जरूरत नहीं। स्मॉल कैप और मिड कैप फंड में अकेले RIL में लगभग 10% हिस्सा है। इससे रिडम्प्शन की चिंता कम हो जाती है। उनका कहना है कि निवेशकों को पैनिक सेलिंग करने की जरूरत नहीं।
कब होता है फ्रंट रनिंग
फ्रंट-रनिंग तब कहलाता है जब कोई व्यक्ति, आमतौर पर अंदरूनी सूत्र या ब्रोकर, विशेषाधिकार प्राप्त जानकारी के आधार पर पहले से ही कोई सौदा कर लेता है। मान लें कि कोई ब्रोकर जानता है कि कोई बड़ा क्लाइंट किसी कंपनी के बड़ी संख्या में शेयर खरीदने जा रहा है और कह लेन-देन होने से पहले अपने व्यक्तिगत खाते में कुछ शेयर भी खरीद लेता है, तो यह फ्रंट रनिंग का मामला है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…