Select Date:

श‍िव ठाकरे के बाद 'बिग बॉस 16' की 'स‍िलबट्टा क्‍वीन' अर्चना गौतम की 'Khatron Ke Khiladi 13' में एंट्री कंफर्म

Updated on 24-04-2023 08:25 PM
स्‍टंट बेस्‍ड रियलिटी शो 'खतरों के ख‍िलाड़ी 13' की चर्चा इन दिनों जोर-शोर से हो रही है। 'बिग बॉस 16' के फर्स्‍ट रनर-अप श‍िव ठाकरे से लेकर 'कुंडली भाग्‍य' फेम रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह का नाम कंफर्म कंटेस्‍टेंट्स की लिस्‍ट में शामिल है, वहीं अब 'बिग बॉस की 'स‍िलबट्टा क्‍वीन' अर्चना गौतम ने भी कंफर्म कर दिया है कि वह रोहित शेट्टी के इस शो का हिस्‍सा होंगी और खतरों से खेलेंगी। जाहिर है अर्चना गौतम की एंट्री के साथ ही शो में अब ड्रामा बढ़ गया है। हम सभी ने 'बिग बॉस' में अर्चना को देखा है, वह जहां रहती हैं जैसे-तैसे सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। अर्चना का कहना है कि वह 'खतरों के ख‍िलाड़ी 13' में भी अपने 'कभी हार नहीं मानने' वाले मूलमंत्र के साथ आ रही हैं।
हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' से बातचीत में Archana Gautam ने कहा, 'लोगों और फैंस ने मुझे ज‍िस तरह से प्‍यार और सपोर्ट दिया है, उसे देखकर मैं अभ‍िभूत हूं। मैं खतरों के ख‍िलाड़ी 13 से पर्दे पर दोबारा वापसी को लेकर खुद बहुत रोमांचित हूं। बिग बॉस-16 ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैंने वहां बहादुरी और संयम से काम लेना सीखा है। मैं एक बार फिर से कभी हार नहीं मानने वाले अपने मूलमंत्र के साथ नए चैलेंज को लेकर एक्‍साइटेड हूं।'

अर्चना गौतम को मिली पंजाबी फिल्‍म

अर्चना हाल ही 'एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल' में पहुंची थीं। 'Khatron ke Khiladi-13' के बारे में पूछे जाने पर तब उन्‍होंने कहा, 'मैंने अभी एक पंजाबी फिल्‍म भी साइन की है। शूट के लिए डेट्स अभी नहीं आए हैं। इसलिए मैं उसका इंतजार कर रही हूं। लेकिन अगर टीवी चैनल की तरफ से मुझे ऑफर मिलता है तो मेरे लिए यही पहली प्रायरिटी होगी।'

इस बार ड्रामा नहीं, डर को चैलेंज करेंगी अर्चना

अर्चना गौतम उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम ऐसी कंटेस्‍टेंट बनकर उभरीं, जो घर के सभी कंटेस्‍टेंट्स के लिए चुनौती और‍ स‍िर दर्द बनीं। उनकी कई हरकतें ऐसी भी रहीं, जिस पर उन्‍हें सलमान खान से खूब डांट पड़ी। हालांकि, अर्चना टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रही थीं। अर्चना के तेवर से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन यह भी सच है कि 'खतरों के ख‍िलाड़ी' का फॉर्मेट 'बिग बॉस' से काफी अलग है। यहां डेयरिंग दिखानी पड़ती हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी के शो में अर्चना गौतम क्‍या गुल ख‍िलाती हैं, यह देखने वाली बात होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.