Select Date:

बॉर्डर के बाद अब सीधे चीन जाकर बात, पेइचिंग भारत का टॉप अधिकारी

Updated on 24-02-2023 06:46 PM

नई दिल्ली: भारत और चीन (India-China Relations) के तल्ख रिश्तों के बीच बुधवार को दोनों देशों के अधिकारियों की एक बैठक हुई है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के बीच दोनों देशों के बीच दो साल से ज्यादा वक्त से तनातनी का महौल है। कुछ दिन पहले ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि शांतिकाल के दौरान LAC पर भारत ने अबतक की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती कर रखी है। बहरहाल, बुधवार को देनों देशों के राजनयिकों के बीच पेइचिंग में एक बैठक हुई है। इस बैठक में तनाव कम करने से लेकर डिसइंगेजमेंट को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, अभी कई मुद्दों पर बात आगे नहीं बढ़ पाई है।

सेना हटाने का मामला अभी भी लटका


पेइचिंग में हुई इस बातचीत में तनाव वाले इलाके से दोनों पक्षों के सेना हटाने का मुद्दा अभी भी हल नहीं हो पाया है। पेइचिंग में हुई इस बैठक में 2019 के बाद पहली बार आमने-सामने की राजनयिक स्तर पर बातचीत हुई है। भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) इस बातचीत के लिए पेइचिंग गए थे।
सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों पक्षों ने एलएसी के पश्चिम इलाके की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही सैनिकों को हटान के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। सरकार ने बताया कि इसी के जरिए एलएसी पर तनाव घटेगा और शांति स्थापित होगी। एलएसी के पश्चिमी सेक्टर में तनाव घटने से ही दोनों देशों के बीच सामान्य संबंध बहाल होने में मदद मिलेगी।
 
 
सरकार ने बताया कि LAC पर शांति स्थापित करने और मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों को लागू करने के लिए दोनों पक्ष 18वीं राउंड की बातचीत जल्द ही करने का फैसला किया है। चीन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक रही। चीन ने बताया कि गलवान घाटी और एलएसी पर अन्य चार जगहों पर मौजूद दोनों देशों की सेनाओं को डिसइंगेजमेंट के मुद्दे पर भी सकारात्मक बात हुई है। बैठक में इस मुद्दे पर एक-दूसरे के विचार भी जाने गए। बैठक में चार प्वाइंट की सहमति पर पहुंचा गया।
 
सरकार ने बताया कि LAC पर शांति स्थापित करने और मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों को लागू करने के लिए दोनों पक्ष 18वीं राउंड की बातचीत जल्द ही करने का फैसला किया है। चीन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक रही। चीन ने बताया कि गलवान घाटी और एलएसी पर अन्य चार जगहों पर मौजूद दोनों देशों की सेनाओं को डिसइंगेजमेंट के मुद्दे पर भी सकारात्मक बात हुई है। बैठक में इस मुद्दे पर एक-दूसरे के विचार भी जाने गए। बैठक में चार प्वाइंट की सहमति पर पहुंचा गया।

जानिए किन 4 मुद्दों पर बनी सहमति


चीन ने बताया कि जिन चार मुद्दों पर सहमति बनी उनमें से पहला था, दोनों देशों के नेताओं के बीच सीमा पर शांति स्थापित करने की सहमति को लागू करने का फैसला।
दूसरा, दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के परिणाम को सख्ती से लागू करने की बात कही। साथ ही इस बात पर बल दिया गया कि आपसी सहमति को बनाए रखा जाएगा और सीमा पर तनाव को कम किया जाएगा। साथ ही LAC पर शांति बनाई रखी जाएगी।

तीसरा, दोनों पक्ष पिछली बार की सहमति के आधार पर बीच-बीच में लगातार मिलना जारी रखेंगे ताकि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्टर के विवाद का ऐसा समाधान निकाला जाए जिसपर दोनों पक्ष राजी हो। इसके अलावा बातचीत के दौरान भारत और चीन सीमा तनाव दूर करने के अन्य उपायों पर भी चर्चा की।

चौथा, दोनों देशों ने आपसी कम्युनिकेशन को बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही 18वें राउंड के कमांडर लेवल बातचीत जल्द से जल्द कराने पर सहमत हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.