तुर्किये में भूकंप के बाद अब भारत की बारी है? डच रिसर्चर की भविष्यवाणी क्यों दे रही टेंशन
Updated on
17-02-2023 06:36 PM
नई दिल्ली : हाल ही में तुर्किये में ऐसा भूकंप आया था जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। तुर्किये में विनाशकारी भूकंप आने से तीन दिन पहले ही इसकी भविष्यवाणी हो चुकी है। नीदरलैंड के रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स ने 3 फरवरी को ही ट्वीट कर भूकंप की आशंका जताई थी। भविष्यवाणी के तीन दिन बाद ही तुर्किये और सीरिया में 7 से अधिक की तीव्रता का भूकंप आ गया। अब एक बार फिर से फ्रैंक के पूर्वानुमान से भारत समेत अफगानिस्तान और पाकिस्तान में टेंशन बढ़ गई है। फ्रैंक ने अब भारत के साथ ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप आने की भविष्याणी की है। हूगरबीट्स का कहना है कि इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान होगा।
डच रिसर्चर का एक वीडियो हो रहा वायरल जैसा कि उनकी पहली भविष्यवाणी सच हुई, हूगरबीट्स का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि जल्द ही एक बड़ा भूकंप भारतीय उपमहाद्वीप में आ सकता है। यह हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में प्रभाव डाल सकता है। वीडियो में उन्हें भूकंप के प्रभाव के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने एक ट्वीट में स्पष्ट रूप से यह भी कहा, "मैं स्पष्ट कर दूं: बैंगनी बैंड संभावित टूटने वाले क्षेत्र (एसआईसी) का संकेत नहीं देते हैं। वे भूकंप के समय क्षेत्रों को चिह्नित करते हैं। सूर्य के सापेक्ष वायुमंडलीय उतार-चढ़ाव और उस बैंड में या उसके पास एक बड़ा कंपन हो सकता है। मैंने वीडियो में इसे कई बार समझाया है।
ग्रहों की चाल के आधार पर भूकंप का अनुमान डच रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGEOS) के लिए काम करते हैं। फ्रैंक ग्रहों की चाल के आधार पर भूकंप का पूर्वानुमान लगाते हैं। इनकी संस्था एसएसजीईओएस भूकंप की गतिविधियों का अनुमान लगाने के लिए आकाशीय ग्रहों की निगरानी करती हैं। हालांकि, ट्विटर यूजर्स ने यह कहते हुए पोस्ट को फ्लैग कर दिया कि भूकंप की भविष्यवाणियों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यूजर्स का कहना है कि एक्टिव फॉल्ट्स वाले स्थानों में भूकंप के लिए हमेशा एक मौका होता है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…