कीमत में कटौती के बाद यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानिए क्या है रेट
Updated on
15-03-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: आम चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में दो रुपये की कमी की है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये रह गया है। हालांकि इस कटौती के बाद भी देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई है। देश में करीब 22 महीने के अंतराल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव आया है। इससे पहले 22 मई, 2022 के केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मिलता है। इस केंद्रशासित प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 82.42 रुपये और डीजल की 78.01 रुपये लीटर है।
एक्साइज ड्यूटी में ताजा कटौती से पहले अंडमान एवं निकोबार में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79.74 रुपये लीटर थी। इस तरह इस केंद्रशासित प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 1.68 रुपये और डीजल की कीमत में 1.73 रुपये की गिरावट आई है। देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग है। इसकी वजह यह है कि इसे जीएसटी (GST) से अलग रखा गया है। अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरें भी अलग-अलग हैं। मसलन दिल्ली में पेट्रोल पर प्रति लीटर 15.71 रुपये और डीजल पर 13.11 रुपये वैट लगता है। इसी तरह यूपी में पेट्रोल पर वैट प्रति रुपये 14.85 रुपये और डीजल पर 10.41 रुपये है। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पेट्रोल की कीमत 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है।
कहां है सबसे महंगा पेट्रोल
देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में पेट्रोल की कीमत 110.68 रुपये है जबकि चित्तूर में इसका भाव 110.59 रुपये है। राज्य के बाकी शहरों में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है। इसी तरह मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ज्यादा महंगा है। राजस्थान के गंगानगर में पहले पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा थी लेकिन ताजा कटौती के बाद यहां पेट्रोल की कीमत 106.29 रुपये रह गई है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…