चैंपियन RCB के बाद बिकने जा रही है अब एक और टीम, संजू सैमसन से है खास नाता
Updated on
28-11-2025 03:14 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) का 19वां सीजन बेहद हंगामेदार होने जा रहा है। एकतरफ IPL 2026 के प्लेयर्स ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो के दौरान संजू सैमसन की ट्रेडिंग बेहद विवादों में फंसी रही। इसके बाद IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिकों ने उसे बेचने की घोषणा कर दी। अब खबर आ रही है कि एक और आईपीएल टीम नया सीजन शुरू होने से पहले बिकने जा रही है। यह दावा बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने किया है, जो आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बड़े भाई हैं। हर्ष गोयनका ने दावा किया है कि IPL 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट टीम को बेचने के लिए नए मालिकों की तलाश कर रहा है और यह काम अगला सीजन शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
हर्ष ने ट्वीट में लिखी है ये बात
हर्ष गोयनका ने गुरुवार शाम को एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने जो लिखा है, उससे भारतीय क्रिकेट में हंगामा मच गया है। हर्ष ने लिखा,'मैंने सुना है एक नहीं, अब दो आईपीएल टीम RCB और RR बिक रही हैं। इससे साफ है कि लोग अच्छे वैल्यूएशन को आज कैश करना चाहते हैं। अब बिक्री के लिए दो टीमें और 4/5 संभावित खरीदार। सफल खरीदार कौन होंगे? क्या वे पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या USA से होंगे?' इस ट्वीट में हर्ष के अमेरिका का जिक्र करने से ज्यादा सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals ) को खरीदने वाला शख्स अमेरिका से ही है। इसी कारण हर्ष ने भारतीय शहरों के साथ केवल अमेरिका का जिक्र किया है।
कौन है फिलहाल RR का मालिक?
राजस्थान रॉयल्स की मालिक रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (एमर्जिंग मीडिया स्पोर्टिंग होल्डिंग्स लिमिटेड) है, जिसके पास करीब 65% शेयर इस जयपुर की फ्रेंचाइजी में हैं। इसके अलावा लाचलेन मर्डोक, रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स के पास भी इस टीम में छोटी हिस्सेदारी हैं। साल 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने भी टीम में 12% हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अब भी उनके पास कोई शेयर है या नहीं। हर्ष के ट्वीट के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने उसकी वैल्यू क्या तय की है।
RCB ने तय की थी 2 अरब डॉलर कीमत
इससे पहले 5 नवंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक रखने वाली डियागो इंडिया ने इसे बेचने की पुष्टि की थी। पुणे स्थित वेक्सीन मेन्युफेक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला ने 1 अक्तूबर को ट्वीट के जरिये बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी की बिक्री के संकेत सभी को दिए थे। पूनावाला का नाम भी RCB को खरीदने वालों की कतार में शामिल बताया जा रहा है। अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में डियागो और USL ने रेगुलेशन 30 के तहत सेबी को आरसीबी में हिस्सेदारी बेचने की जानकारी दी थी। उसमें यह बताया गया था कि आरसीबी की बिक्री की प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के लिए फोर्ब्स ने 2022 में करीब 1 अरब डॉलर वैल्यू तय की थी, लेकिन इस सीजन में पहली बार खिताब जीतने के बाद यह वैल्यू डबल होने की बात कही जा रही है यानी आरसीबी ने अपनी वैल्यू कम से कम 2 अरब डॉलर आंकी है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…