ग्रीन ने WTC फाइनल के बाद अब एशेज में कैच से मचाई सनसनी, इस बार क्या था अंपायर का फैसला?
Updated on
19-06-2023 08:45 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में 16 जून से खेला जा रहा है। यह मैच अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस वक्त दोनों टीमों में से कोई भी यह मुकाबला अपने नाम कर सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन एक बार फिर अपने कैच को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जैसा कैच उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में शुभमन गिल का लिया था। कुछ उसी तरह उन्होंने अब एशेज में बेन डकेट का कैच भी लपका, जिसको लेकर वह चर्चा में हैं।
कैमरन ग्रीन ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी का 9वां ओवर ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर बेन डकेट स्ट्राइक पर थे। डकेट के बल्ले से गेंद किनारा लेते हुए सीधा गली में खड़े कैमरन ग्रीन के पास गई। गेंद नीची रहने के बाद भी ग्रीन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। उन्होंने शानदार अंदाज में इस लो कैच को पूरा किया और सबको दंग कर दिया। उनके इस कैच की वीडियो भी अब सुर्खियों में है। बता दें कि डकेट, ग्रीन के इस शानदार कैच के बाद 19 रन बनाकर आउट हो गए थे।
शुभमन गिल के कैच पर मचा था बवाल दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शुभमन गिल का कैच भी कैमरन ग्रीन ने गली में लपका था। गौरतलब है कि वह कैच इतना साफ नहीं था जितना डकेट का था। फोटेज में देखा जा सकता था कि गेंद नीचे ग्राउंड पर लग रही थी। लेकिन इसके बावजूद अंपायर ने गिल को आउट करार दिया था, जिसके बाद बवाल मच गया था। ग्रीन पर चीटर का टैग भी लग गया था। फैंस उन्हें चीटर-चीटर बुला रहे थे। लेकिन जो कैच कैमरन ग्रीन ने डकेट का पकड़ा वो बिल्कुल साफ था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…