साल 2019 के बाद पीएम मोदी कितनी बार गए विदेश और कितना आया खर्च, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Updated on
03-02-2023 06:31 PM
नई दिल्ली: सरकार की ओर से गुरुवार संसद में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं की हैं जिन पर 22.76 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने 2019 से विदेशों की आठ यात्राएं कीं जिन पर 6.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हुई।
उन्होंने बताया कि सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपये, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपये और विदेश मंत्री के दौरे के लिए 20,87,01,475 रुपये की राशि खर्च की है। मुरलीधरन ने कहा कि 2019 से राष्ट्रपति ने आठ विदेश यात्राएं कीं, वहीं प्रधानमंत्री ने 21 और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 86 विदेश यात्राएं कीं।
2019 के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और एक बार संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की। राष्ट्रपति की आठ यात्राओं में से सात यात्रा रामनाथ कोविंद ने की थी जबकि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में ब्रिटेन का दौरा किया था।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…