Select Date:

जुड़वा बेटियों के लिए समझौते को राजी हूं...PCS ज्‍योति मौर्य के पति आलोक निभाना चाहते हैं पत्‍नी से रिश्‍ता

Updated on 10-07-2023 01:46 PM
प्रयागराज: बरेली शुगर मिल में बतौर जीएम तैनात पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्य ने उनके ऊपर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिनकी चिंगारी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां आलोक ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में शिकायत दी है कि ज्‍योति अपने प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ मिलकर उनकी हत्‍या कराना चाहती हैं। वहीं, ज्‍योति मौर्य ने अपने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। आलोक मौर्य अपनी पत्‍नी के साथ समझौता करने के लिए तैयार हो गए हैं। हिंदी चैनल न्‍यूज 18 से बातचीत में आलोक मौर्य ने कहा है कि वह अपनी जुड़वा बेटियों की खातिर यह रिश्‍ता आगे निभाने के लिए राजी हैं। आलोक का यह भी कहना है कि वह नहीं चाहते कि उनके इस केस से समाज में किसी तरह का गलत संदेश जाए।

आपको बता दें कि आलोक मौर्य ने दो दिन पहले अपनी एसडीएम पत्‍नी ज्‍योति मौर्य पर एक नया आरोप लगाया था। उनका कहना है कि पीसीएस में चयन होने से पहले ज्‍योति प्राइमरी स्‍कूल में टीचर थीा। उन्‍होंने अपनी पहली नौकरी में ही फर्जीवाड़ा किया था। आलोक ने बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर शिकायत की है कि ज्‍योति मौर्य ने 2011 की विशिष्‍ट बीटीसी शिक्षक भर्ती में फर्जी मार्कशीट लगाई थी। उन्‍होंने आवेदन पत्र में गलत सूचना भरकर शिक्षक के रूप में इटावा के जसवंतनगर प्राथमिक स्‍कूल में प्रशिक्षण भी पूरा किया था। आलोक के मुताबिक, उनके बैंक खाते में सैलरी भी आई।

'मुझे फंसाने के लिए शादी का फर्जी कार्ड छपवाया'


आलोक मौर्य का कहना है कि उनकी 2010 में शादी हुई थी। शादी के वक्‍त ज्‍योति बीए कर रही थीं। वह उस दौरान टीचर नहीं थी। ज्‍योति से सवाल पूछा जाना चाहिए कि 2010 में जब वह ग्रेजुएशन कर रही थीं या नहीं। दरअसल, ज्‍योति के पिता ने उनकी शादी का कार्ड मीडिया के सामने दिखाया था जिसमें ज्‍योति के नाम के नीचे अध्‍यापिका लिखा हुआ था। वहीं, आलोक के नाम के नीचे ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा है। ज्‍योति के पिता का कहना था कि आलोक चतुर्थ श्रेणी पद पर थे। उन्‍होंने झूठ बोलकर उनकी बेटी से शादी की है। इन आरोपों पर आलोक का कहना है कि उन्‍हें फंसाने के लिए ससुरालवालों ने फर्जी शादी का कार्ड छपवाया है। उन्‍होंने झूठ बोलकर शादी नहीं की थी।

झांसी में होमगार्ड कमांडेंट पद पर तैनात हैं मनीष दूबे

गौरतलब है कि आलोक मौर्य जिस मनीष दूबे के साथ ज्‍योति मौर्य के अफेयर चलने का दावा कर रहे हैं, वह इस समय झांसी में होमगार्ड कमांडेंट पद पर तैनात हैं। आलोक ने ज्‍योति और मनीष के बीच हुए कई पर्सनल वॉट्सऐप मैसेज भी मीडिया के सामने दिखाए थे। सोशल मीडिया पर ये मैसेज तेजी से वायरल हुए थे। यूजर्स ज्‍योति मौर्य केस को लेकर तमाम तरह के मीम्‍स बना रहे हैं। वहीं, ज्‍योति मौर्य ने आलोक और ससुरालवालों पर दहेज उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी शिकायत की है कि आलोक ने उनका वॉटसऐप हैक कर लिया है। धूमनगंज पुलिस ने इस मामले में ज्‍योति मौर्य का बयान दर्ज कर लिया है। जल्‍द ही उनके पति आलोक और ससुरालवालों से पूछताछ की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.