Select Date:

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रोमांटिक सीन पर अहाना बोल गई थीं ये बात, कहा- मैं 6 साल की थी जब पापा जा रहे थे

Updated on 29-11-2025 01:21 PM
धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं और उन्होंने अपने दोनों परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला। केवल जिम्मेदारियां ही नहीं संभाली बल्कि अपने पूरे परिवार को इतना प्यार दिया कि घर के हर सदस्य की जान थे वो। चाहे हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना हो या फिर प्रकाश कौर और उनसे हुए बच्चे सनी, बॉबी, अजिता, विजेता... अपने हर बच्चों के लिए धर्मंद्र किसी भगवान से कम नहीं थे। एक बार धर्मेंद्र की सबसे छोटी बेटी अहाना ने अपने माता-पिता के रोमांटिक सीन पर कुछ हैरान करने वाली बातें कही थीं। अहाना ने अपने बचपन का एक किस्सा भी शेयर किया था, जो उस समय का है जब वो केवल 6 साल की थीं।

एक बार अहाना देओल ने कहा था कि उन्हें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का किसी और एक्टर्स के साथ फिल्मों में रोमांटिक सीन करना पसंद नहीं। अहाना देओल ने फिल्म स्टार्स के परिवार में पलने-बढ़ने को लेकर खुलकर बातें की थीं।

धर्मेंद्र पर उनके 6 बच्चों ने भरपूर प्यार लुटाया

दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने 1980 में को-एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ शादी के बंधे थे। इससे पहले उन्होंने 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। धर्मेंद्र अपने सभी बच्चों के लिए हमेशा एक लाड़ले पापा बने रहे, जिनपर उनके 6 बच्चों ने भरपूर प्यार लुटाया है।

अहाना देओल ने अपने माता-पिता को लेकर की थीं बातें

धर्मेंद्र के दोनों बेटे फिल्मों में आए लेकिन पहली शादी से हुईं बेटियां लाइमलाइट से दूर रहीं। वहीं ईशा देओल की तुलना में अहाना भी फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं। एक बार HerZindagi Buzz को दिए एक इंटरव्यू में अहाना देओल ने अपने पिता की स्नेह भरी यादें और एक ऐसे घर में पले-बढ़े होने पर बातें की जहां उनके माता-पिता दोनों भारत के सबसे पॉप्युलर ऑन-स्क्रीन रोमांटिक जोड़ी में से एक थे।

'मैं 6 साल की थी जब वह लोनावाला में अपने फार्म जा रहे थे'

उन्होंने अपने पिता के साथ अपनी सबसे प्यारी यादों को शेयर किया और कहा, 'मैं 6 साल की थी जब वह लोनावाला में अपने फार्म जा रहे थे। जाने से पहले वह हमें अलविदा कहने के लिए रुके थे। मैंने अचानक कहा- मुझे भी आपके साथ जाना है। और मेरा इतना कहना था कि उन्होंने मेरा बैग पैक किया और मुझे अपने साथ ले गए। उन्होंने मुझे कार में अपनी गोद में बैठाया। यह उनके साथ मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक है।'

मां-पापा को किसी और के साथ देखकर अहाना को आता था गुस्सा

वहीं अहाना ने ये भी बताया कि बचपन में अपने माता-पिता को दूसरे एक्टर्स के साथ रोमांटिक सीन देखकर वो कितनी असहज हो जाती थीं। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो ये अच्छा एहसास नहीं था। मैं वो देखकर काफी उलझन महसूस करने लगती थी और मुझे गुस्सा भी आता था।'

हेमा बेटी को समझाती थीं

हालांकि, अहाना को मां तब अपने तरीके से समझाती भी थीं। इस बारे में बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी मां समझाती थीं कि उनका ये काम है और इसी से उनका घर चलता है।' अहाना ने अपनी इस स्थिति को क्लियर करते हुए कहा था कि उन्हें रियल लाइफ और पर्दे की लाइफ में फर्क समझने में काफी वक्त लगा।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म क्रिसमस पर हो रही रिलीज

धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को देओल परिवार ने उनके लिए प्रेयर मीट रखी थी जहां फिल्मी दुनिया से तमाम सितारे पहुंचे। वहीं धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी इस वक्त काफी चर्चा में है जो 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा 'इक्कीस' जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.