प्रियंका गांधी की असम में एंट्री से पहले सीएम हिमंता का बड़ा दावा, बताया NDA को कितनी सीटें मिलेंगी?
Updated on
05-01-2026 01:52 PM
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनावों के दंगल में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की एंट्री से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में उसके सहयोगी मार्च-अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनावों में 126 में से 103 सीटें जीत सकते हैं। बीजेपी अभी असम में तीन क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन में है। इनमें असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं। कांग्रेस ने असम में बीजेपी को घेरने के लिए प्रियंका गांधी को मोर्चे पर लगाया है।
हिमंता बोले-बढ़ गया है आंकड़ा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के डिमोरिया में एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि मैं कोई सटीक आंकड़ा नहीं देना चाहूंगा, लेकिन इस बार हमारे पास 103 सीटें जीतने का मौका है। पहले यह संभावना लगभग 90 सीटों की थी, लेकिन सीटों के परिसीमन के बाद यह संख्या 13-15 सीटें और बढ़ गई है। गौरतलब हो कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। एनडीए की पार्टियों के बीच अभी कोई सीट समझौता नहीं हुआ है।
कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ रही असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी 26 सीटें रायजोर दल, असम जातीय परिषद और सीपीआई(एम) जैसे संभावित सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। गोगोई ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगा। असम में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं। बीजेपी की तरफ से हिमंता बिस्वा सरमा सीएम का चेहरा होंगे तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने गौरव गोगोई को आगे किया है। वे अभी लोकसभा के सदस्य हैं। असम में कुल सीटों की संख्या 126 हैं। किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए उसके पास 64 विधायक होने जरूरी हैं।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…