Select Date:

AIFF ने कार्यकारी समिति से सदस्य दीपक शर्मा को किया सस्पेंड, महिला खिलाड़ी से मारपीट का आरोप

Updated on 02-04-2024 06:57 PM
नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने मंगलवार को कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा को आगामी सूचना तक निलंबित कर दिया। शर्मा पर गोवा में दो महिला खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है। इंडियन वुमैंस फुटबॉल लीग सेकंड डिविजन में भाग लेने गई हिमाचल प्रदेश स्थित खाड एफसी की दो फुटबॉल खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि क्लब के मालिक शर्मा 28 मार्च की रात उनके कमरे में घुस गए और उन्हें पीटा। शनिवार को एआईएफएफ ने शर्मा को जांच पूरी होने तक फुटबॉल संबंधित गतिविधियों से दूर रहने को कहा था।

एआईएफएफ ने जारी किया बयान

दीपक शर्मा को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया। एआईएफएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘एआईएफएफ की कार्यकारी समिति ने दीपक शर्मा को आगामी सूचना तक फुटबॉल संबंधित सभी गतिविधियों से निलंबित करने का फैसला किया है।’ इससे पहले एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे, उपाध्यक्ष एन ए हैरिस और कोषाध्यक्ष किपा अजय ने सोमवार को शर्मा के खिलाफ खिलाड़ियों की शिकायतों पर गौर किया जिसके बाद एआईएफएफ के सदस्य संघों की बैठक बुलाई गई। बैठक में शर्मा का पक्ष सुनने के बाद उन्हें बैठक से जाने के लिये कहा गया।

नशे में मारपीट का आरोप

शिकायत में महिला खिलाड़ियों ने कहा था कि शर्मा नशे की हालत में थे और अब उन्हें जान का खतरा लग रहा है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एआईएफएफ से तुरंत और कड़ी कार्रवाई करने के लिये कहा था। एआईएफएफ ने घटना की जांच के लिए 30 मार्च को गठित तीन सदस्यीय समिति को भी भंग कर दिया और इसके बजाय मामले को अपनी अनुशासनात्मक समिति को सौंप दिया। चौबे ने कहा, ‘एआईएफएफ एक सुरक्षित और सक्षम माहौल में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। मामला अब अनुशासन समिति को भेज दिया गया है और इस पर तत्काल विचार किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘एआईएफएफ ने शिकायतकर्ताओं को उनके गृहनगर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। इसके साथ ही उन्हें जरूरी सहायता प्रदान करना जारी रखा जायेगा।’ उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद से एआईएफएफ महिला फुटबॉल के विकास में सबसे आगे रहा है। चौबे ने कहा, ‘देश में वर्तमान में 27,030 पंजीकृत महिला खिलाड़ी हैं, जिनमें से 15,293 सितंबर 2022 और मार्च 2024 के बीच पंजीकृत हुए हैं। विभिन्न आयु समूहों में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि सबसे उत्साहजनक रुझानों में से एक है। इस सत्र में, हमने पहली बार आईडब्ल्यूएल सेकंड डिविजन शुरू किया है। अगले सत्र से आईडब्ल्यूएल में प्रमोशन और रेलीगेशन शुरू करने की एक निश्चित योजना है। भारत ने हाल ही में तुर्की महिला कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (उपविजेता) किया है। टीम ने इस दौरान यूरोप की प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराया।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.