Select Date:

एअर इंडिया पर 1.05 लाख का जुर्माना:केबिन बैग में दवा रखने से रोका

Updated on 24-12-2024 02:39 PM

जिला उपभोक्ता फोरम ने दो अलग-अलग मामलों में एअर इंडिया के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कुल 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह मामला भोपाल के अरेरा हिल्स के निवासी संगीता अस्थाना और राकेश सक्सेना से संबंधित हैं, जिन्हें एअर इंडिया की फ्लाइट्स में दवाओं और व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधाएं न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहला मामला: व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई

संगीता अस्थाना और राकेश सक्सेना को भोपाल से मुंबई और फिर मुंबई से चेन्नई की कनेक्टिंग फ्लाइट में परेशानी का सामना करना पड़ा। संगीता अस्थाना बीपी और डायबिटीज की मरीज हैं, लेकिन यात्रा के दौरान एअर इंडिया ने उन्हें केबिन बैग में दवाएं रखने की अनुमति नहीं दी। इसके अलावा व्हीलचेयर की बार-बार मांग करने के बावजूद एअर इंडिया ने इसे उपलब्ध नहीं कराया।

चेन्नई पहुंचने के बाद उन्हें यह बताया गया कि उनका बैग मुंबई में ही रह गया है। बैग 5 घंटे की देरी से रात 12 बजे होटल में पहुंचाया गया। फोरम ने इस पर एअर इंडिया को सेवा में कमी का दोषी ठहराया और 20 हजार रुपए सेवा में कमी, 25 हजार रुपए मानसिक कष्ट और 10 हजार रुपए वाद-व्यय के रूप में हर्जाना लगाया।

दूसरा मामला: फ्लाइट डिले, व्यवस्था की कमी 

दूसरे मामले में संगीता और राकेश अपनी बेटी के एडमिशन के लिए यूएस से भारत लौट रहे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट, जो पहले सुबह 11:20 बजे की थी, तकनीकी कारणों से कैंसिल कर दी गई और उन्हें दोपहर 3 बजे की फ्लाइट में सीट दी गई। इस दौरान, एअर इंडिया ने उन्हें न तो खाने-पीने की व्यवस्था की और न ही डायबिटीज की दवाइयां दीं, जो उनके लिए जरूरी थीं।

फोरम ने एअर इंडिया को 25 हजार रुपए सेवा में कमी, 20 हजार रुपए मानसिक कष्ट और 5 हजार रुपए वाद-व्यय के रूप में जुर्माना लगाया। इस फैसले में फोरम ने कहा कि एअर इंडिया ने आवश्यक सुविधाओं की कमी के बावजूद सही तरीके से सूचित नहीं किया और यात्रियों की परेशानियों की अनदेखी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.