भारत के शास्त्रीय नृत्य के जरिए फ्लाइट सेफ्टी की शिक्षा, एयर इंडिया ने किया है ऐसा
Updated on
24-02-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: भरतनाट्यम, ओडिशी, कथकली, ओडिशी, कत्थक, घूमर, बिहू, गिद्दा। यदि इन सब की बात करें तो आप कहेंगे कि ये भारत के शास्त्रीय (Classical) और लोक नृत्य (Folk Dance) की विधा हैं। देश के अलग अलग इलाकों में ये नृत्य खूब लोकप्रिय हैं और उत्सव और त्योहार का हिस्सा का बनते हैं। लेकिन यदि हम कहें कि नृत्य की इन विधाओं के जरिए हवाई जहाज में सफर के दौरान सेफ्टी के तौर-तरीकों की शिक्षा भी दी जा सकती है तो आप कहेंगे कि ऐसा भी कहीं होता है? लेकिन इसे संभव कर दिखाया है खालिस भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने।
तेजी से बदल रहा है एयर इंडिया
आपको तो पता ही होगा कि सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया बिक गई है। इसे टाटा ग्रुप (Tata Group) ने खरीदा है। इस एयरलाइन को टाटा ग्रुप के पास आए दो साल पूरे हो गए हैं। टाटा ग्रुप के पास आने के बाद एयर इंडिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। चाहे आप स्टाफ के बिहेवियर की बात करें, फ्लाइट के अंदर दी जाने वाली सर्विस की बात करें, एयर होस्टेस के ड्रेस की बात करें या फिर उड़ान के दौरान परोसे जाने वाले व्यंजनों की बात करें। सबमें आमूल चूल बदलाव हो रहा है। अब एयर इंडिया ने इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो में भी बदलाव किया है।
सेफ्टी मुद्रा
एयर इंडिया ने शुक्रवार को एयरलाइन का एक नया इनफ्लाइट सेफ्टी वीडियो जारी किया। इसका नाम सेफ्टी मुद्रा Safety Mudras दिया गया है। इसमें भारतीय लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य के जरिए नृत्यांगना एयर पैसेंजर्स को सेफ्टी इंस्ट्रक्शन देती नजर आती हैं। इस सेफ्टी वीडियो को McCann Worldgroup के प्रसून जोशी, शंकर महादेवन और भारतबाला ने मिल कर तैयार किया है। करीब साढ़े चार मिनट के इस वीडियो को देखने के बाद सिर्फ आप ही नहीं, दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाला व्यक्ति भारतीय संस्कृति की विविधता और गहराइयों तक पहुंच जाएगा।
नृत्य की इन विधाओं को मिला है वीडियो में स्थान
एयर इंडिया के इस फ्लाइट सेफ्टी वीडियो में तमिलनाडु के भरतनाट्यम Bharatnatyam, ओडिशा के ओडिशी Odissi, असम के बिहू Bihu, केरल के कथकली Kathakali और मोहिनीअट्टम Mohiniyattam, राजस्थान के घूमर Ghoomar और पंजाब के लोक नृत्य गिद्दा के जरिए विमान के सुरक्षा नियमों को समझाया गया है। हर नृत्य के जरिये एक विशेष सेफ्टी इंस्ट्रक्शन को समझाया गया है।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स में वीडियो से समझाया जाता है
आपने यदि कभी अच्छे एयरलाइन की इंटनेशनल फ्लाइट्स में सफर की होगी तो आपको इसका अंदाजा होगा। दरअसल, इंटरनेशनल फ्लाइट्स आमतौर पर लंबी दूरी की होती हैं। इनमें पैसेंजर्स के मनोरंजन के लिए टीवी स्क्रीन की व्यवस्था होती है। बिजनेस या फर्स्ट क्लास में तो सीटों के सामने टीवी स्क्रीन होता है। इकोनॉमी क्लास में हर सीट के पीछे एक मिनी टीवी की व्यवस्था होती है। ऐसी फ्लाइट्स में सेफ्टी इंस्ट्रक्शन देने के लिए एयर होस्टेस नहीं आते बल्कि सेफ्टी इंस्ट्रक्शन वीडियो चला दिए जाते हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…