एयर इंडिया ने यात्री को लौटाए 5.25 लाख रुपये, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई कंपनी, जानें पूरा मामला
Updated on
21-09-2024 11:46 AM
नई दिल्ली: फ्लाइट में सफर करने के दौरान काफी यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार एयरलाइंस की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं में काफी कमी होती है। काफी यात्री सोशल मीडिया पर एयरलाइंस की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं में कमी की शिकायतें करते रहते हैं। वहीं कई बार सीट सही न होना, गंदगी होना, खाना सही नहीं होना आदि बातें भी सामने आती रहती हैं। वहीं नया मामला एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ा है।
इस एयरलाइंस की फर्स्ट क्लास में सफर का अनुभव एक अमेरिकी-भारतीय सीईओ के लिए काफी खराब रहा। अमेरिका से दिल्ली आ रही इस फ्लाइट में मौजूद खराब चीजों का सीईओ ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो काफी वायरल हुआ। इसके बाद एयरलाइंस हरकत में आई और उसने उस यात्री की टिकट का किराया वापस कर दिया।
क्या है मामला?
अनीप पटेल एक कंपनी के बिजनसमैन हैं। वह शिकागो (अमेरिका) स्थित VC फर्म CaPatel Investments के फाउंडर हैं। वह हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट से शिकागो से दिल्ली आ रहे थे। यह सफर 15 घंटे का था और फ्लाइट नॉन-स्टॉप थी। सफर से दौरान उन्होंने देखा कि वहां काफी गंदगी थी। सीट और कालीन पर काफी दाग-धब्बे थे। मेनू में लिखी 30 फीसदी से चीजें मौजूद नहीं थीं। सीट के पास गंदगी और दूसरी चीजों की सुविधाएं होने का उन्होंने एक वीडियो बनाया और अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट कर दिया।
यात्री ने लिखा- सावधान रहें
अनीप पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने हाल ही में शिकागो से दिल्ली तक 15 घंटे की नॉन-स्टॉप प्लाइट में सफर किया। यह सफर सुखद नहीं था। मैंने पहले एयर इंडिया के बारे में नकारात्मक बातें सुनी थीं, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि नए मैनेजमेंट के तहत हाल ही में हुए बदलावों से अनुभव बेहतर होगा। लेकिन ऐसा नहीं था। फ्लाइट में वाई-फाई नहीं था। फर्स्ट क्लास की हालत खराब थी। इसमें गंदगी थी। केबिन में बचा हुआ खाना और कचरा अभी भी था। कइ चीजें खराब या टूटी हुई थीं। अगर आप एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो सावधान रहें।'
कंपनी ने वापस किए 5.25 लाख रुपये
एक वीडियो के वायरल होने के बाद कंपनी ने अनीप पटेल को उनके किराए की रकम वापस की दी। शिकागो से दिल्ली तक का किराया 6300 डॉलर (करीब 5.25 लाख रुपये) था। पटले ने कहा कि उन्होंने इस बारे में एयर इंडिया को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा पटेल को कॉल किया और पूरी उड़ान का पैसा वापस कर दिया
पहले भी आए हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की शिकायत आई है। पहले भी यात्रियों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। एयर इंडिया कई घंटों या दिनों तक देरी से चलने वाली कुछ फ्लाइट्स पर यात्रियों को रिफंड जारी कर रही है। अब इसने टूटी हुई सीटों के लिए भी रिफंड जारी करना शुरू कर दिया है, जैसा कि इस ताजा मामले में हुआ है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…