एयर इंडिया का गुरुग्राम में बड़ा दांव, 6.2 लाख वर्ग फुट कमर्शियल स्पेस लिया, किराया जान रह जाएंगे हैरान
Updated on
11-12-2023 02:36 PM
नई दिल्ली : टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) ने एक बार फिर गुरुग्राम (Gurugram) में बड़ा कमर्शियल प्लेस लीज पर लिया है। एयर इंडिया ने ग्ररुग्राम के सेक्टर 75 में स्थित ई-इनोवेशन सेंटर में 6.2 लाख वर्ग फुट का कमर्शियल प्लेस 21 साल के लिए लीज पर लिया है। इसके लिए एयर इंडिया ने 90 करोड़ से अधिक सालाना किराए वाले लीज एग्रीमेंट पर साइन किये हैं। हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया ने इनोवेशन टेक्नो पार्क प्राइवेट लिमिटेड से ई-नोवेशन सेंटर में ब्लॉक्स लिये हैं।
14.40 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट
टाटा ग्रुप ने जनवरी 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इस एयरलाइन ने ई-इनोवेशन सेंटर के 3.61 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले ब्लॉक बी, सी और ई को लिया है। इसका औसत मासिक किराया ₹2.40 करोड़ और सालाना औसत किराया ₹43.29 करोड़ है। इस कमर्शियल स्पेस का शुरुआती मासिक किराया ₹2.40 लाख है और सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹14.40 करोड़ है। दस्तावेजों से पता चला है कि इस सौदे के लिए ₹3.89 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया गया था। यह लीज डीड 18 अक्टूबर को रजिस्टर्ड हुई थी।
हर साल 4% बढ़ेगा किराया
एयरलाइन ने ₹2.85 करोड़ प्रति माह और ₹48.04 करोड़ सालाना के मासिक किराए पर 2.66 लाख वर्ग फुट का एरिया भी लिया है। इस डील के लिए उसने ₹17.10 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया है। इस डील को 18 अक्टूबर, 2023 को रिजस्टर्ड किया गया था, जिसके लिए ₹4.32 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया गया है। इस प्रोपर्टी में 450 कार पार्किंग स्पॉट भी शामिल हैं। दस्तावेजों के अनुसार, इस डील में प्रत्येक वर्ष के आखिर में 4 फीसदी किराया बढ़ाने का प्रावधान है।
सेक्टर 16 में भी लिया था कमर्शियल स्पेस
एयर इंडिया लिमिटेड ने इससे पहले गुरुग्राम के सेक्टर 16 में वाटिका वन ऑन वन में 1.80 लाख वर्ग फुट में फैले सात मंजिलों को कमर्शियल स्पेस के रूप से पांच वर्षों के लिए ₹24.05 करोड़ के वार्षिक किराए पर लेने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…