बोकारो एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवा की होगी शुरुआत, एलायंस एयर और फ्लाईवीक को उड़ान की मिली अनुमति
Updated on
15-06-2023 07:16 PM
बोकारोः झारखंड में बोकारो और दुमका में भी जल्द ही विमान सेवा की शुरुआत होगी। इस सिलसिले में दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की विशेष टीम ने बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बोकारो इस्पात संयंत्र के पदाधिकारियों के साथ एयरपोर्ट परिसर में ही एक अहम बैठक आयेजित की गई। बताया गया है कि बोकारो स्टील को डीजीसीए के लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी शेष है। वहीं राज्य सरकार को एंबुलेंस सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करानी है।
उड़ान भरने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस आवश्यक
रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर के एल अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से किए जाने वाले कार्य लगभग 99.99 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यहां से उड़ान सेवा के लिए दो कंपनियों को अनुमति भी दे दी गई है, जिसमें एलाइंस एयर और फ्लाईवीक शामिल है,लेकिन उड़ान भरने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त करना सबसे आवश्यक है।
बोकारो के अलावा दुमका से भी शुरू होगी उड़ान
एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि 2023 में बोकारो और दुमका से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) प्रयासरत है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी निर्देश प्राप्त हुआ है। देश में अन्य जगहों सहित बोकारो और दुमका में हवाईसेवा का परिचालन शुरू करना है।
कोलकाता की टीम भी करेगी दौरा
बोकारो से विमान सेवा प्रारंभ करने को लेकर कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की एक उच्चस्तरीय टीम भी गुरुवार-शुक्रवार को बोकारो पहुंच रही है। यह टीम बोकारो एयरपोर्ट का दौरा करेगी और सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर अपना रिपोर्ट देंगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…